
- विनोद मिश्रा
बांदा। सदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा महुआ मंडल में “संगठनात्मक चुनाव कार्यशाला” का आयोजन किया गया। कार्यशाला में चुनाव की तैयारी, संगठन की मजबूती, और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सदर विधायक प्रकाश दिवेदी ने विशेष रूप से भाग लिया। कार्यशाला के उद्देश्यों व इसकी सार्थकता पर अपने विचार साझा किए।

विधायक प्रकाश ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जो सेवा, त्याग, और समर्पण की भावना से राष्ट्र उत्थान में कार्य करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बिना किसी भेदभाव के संगठन निर्माण की प्रक्रिया को ईमानदारी से पूर्ण करें। संगठन के चुनावों में पूरी तत्परता से जुटें। उन्होंने कहा कि संगठन की सफलता कार्यकर्ताओं की निष्ठा और एकता में निहित है। इसी भावना से कार्य करते हुए भाजपा संगठन के चुनावों में सफल होगी।

इस दौरान सभी ने संगठन के कार्यों और चुनावी तैयारियों पर अपने-अपने विचार रखे। कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया कि वे पार्टी के सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए अपने दायित्वों का पालन करें। विधायक प्रकाश ने कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की। उम्मीद जताई कि इस बार भी संगठन अपनी मेहनत और एकजुटता से सफलता की नई ऊंचाइयों को छूएगा। इस कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला, मंडल चुनाव अधिकारी उत्तम सक्सेना, जिला पंचायत सदस्य सदाशिव अनुरागी, अनिल त्रिपाठी, प्रेम स्वरूप द्विवेदी, बिल्लू शुक्ला सहित मंडल के सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
