City News Uttar Pradesh
चित्रकूट मंडल के नये मंडलायुक्त होंगे बालकृष्ण त्रिपाठी :कुशल प्रशासक के रूप में है पहचान
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट मंडल के नये मंडलायुक्त होंगे बालकृष्ण त्रिपाठी :कुशल प्रशासक के रूप में है पहचान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूट मंडल के बाल कृष्ण त्रिपाठीअब नये मंडलायुक्त होंगे। बतौर मंडलायुक्त यहां उनकी पहली पोस्टिंग है। अभी वह विशेष सचिव कृषि उत्पादन के पद पर थे। बाल कृष्ण त्रिपाठी 2008 बैच के आईएएस हैं। मूल रूप से वह कुशी नगर के रहने वाले हैं। वह पहली बार अमरोहा के जिलाधिकारी बनें थे। इसके पूर्व विशेष सचिव पंचायती राज भी रहें। अपर जिलाधिकारी एवं सीडीओ के रूप में भी इनकी सेवाएं रहीं।

चित्रकूट मंडल के नये मंडलायुक्त होंगे बालकृष्ण त्रिपाठी :कुशल प्रशासक के रूप में है पहचान
Balkrishna Tripathi will be the new Divisional Commissioner of Chitrakoot Division: Known as a skilled administrator

इन्होंने लखनऊ से दूरभाष पर बताया की उनकी पहली प्राथमिकता मंडल में महिलाओं की सुरक्षा के साथ ही शासन की प्राथमिकताओं के अनुसार काम होगा। उनके यहां आने वाले हर परिवादी की सुनवाई होगी। सभी को न्याय मिले और गलत लोगों को प्राथमिकता न मिले इस पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा, चित्रकूट मंडल को और भी बेहतर जिला मंडल बनाने के लिए वह काम करेंगे।

सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं एवं समस्याओं पर ध्यान देने के साथ ही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकताओं में से एक होगी। मंडल के विकास कार्यों को गुणवत्तायुक्त, युद्धस्तर व समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा। शासकीय कार्यो में शिथिलता, लापरवाही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध भी कठोर कार्यवाही की जायेगी। टीम भावना से कार्य कराये जायेंगे तथा अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखकर उनके विरुद्ध कार्यवाही भी की जायेगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गुलाबी सर्दी रूठ गई, लग गया ब्रेक : जलवायु परिवर्तन से बदलाव

City News Uttar Pradesh

किसान परेशान : बारिश के साथ तेज हवा से गिरीं फसलें

व्यापारियों के लिये खुशखबरी: 66 करोड़ जीएसटी जमा कर 76 करोड़ बचा सकते हैं व्यापारी

City News Uttar Pradesh

जल प्रलय की दस्तक: केन और यमुना नदियां उफान पर, खतरे के निशान की ओर लपकीं

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय होंगे आरएसएस के स्वयंसेवक, भाजपा की तरह तैयार होगा हाईटेक सूचना संवाद केंद्र …

प्रतिनिधि अंकित बासू का निरीक्षण “तड़का”: ‘शहर में बना चर्चा का विषय

ब्रेकिंग न्यूज़