
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में अतर्रा तहसील के ग्राम तुर्रा में पशु बाजार का नवीनीकरण भूमि स्वामी की अनुमति के बिना, प्रशासन की मिलीभगत से कर दिया गया है। यह मामला स्थानीय प्रशासन में व्यापक मिलीभगत और भ्रष्टाचार का प्रतीक माना जा रहा है ! भूमि स्वामी सत्येन्द्र कुमार ने जिलाधिकारी को शपथपत्र सौंपकर ‘अपराध’ का आरोप लगाया है। नवीनीकरण को तुरंत रद्द करने की मांग की है।

सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि गाटा संख्या 4551 में 0.175 हेक्टेयर भूमि उनके और उनकी पत्नी के नाम दर्ज है, जिसे 2024-25 के लिए पुष्पेन्द्र सिंह को किराए पर दिया गया था। अनुबंध की अवधि 31 मार्च 2025 तक थी। इसके बाद कोई नई अनुमति या एग्रीमेंट नहीं दिया गया, फिर भी जिला पंचायत के अधिकारियों की मिलीभगत से नवीनीकरण करा लिया गया।

भूस्वामी ने कानूनी और संवैधानिक उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा कि यह साफ दिखाता है कि कुछ अधिकारियों ने निजी स्वार्थ के लिए नियमों को ताक पर रख दिया। सत्येन्द्र कुमार ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पशु बाजार के नवीनीकरण को तत्काल रद्द करने की मांग की। जिलाधिकारी ने प्रार्थना पत्र और शपथपत्र पर तुरंत संज्ञान लिया और अपर मुख्य अधिकारी अरविंद आनंद को फौरन जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। हालांकि, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी से संपर्क का प्रयास असफल रहा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
