City News Uttar Pradesh
"मधुसूदन की सपा" में नहीं हैं कुछ "मधुर" ? संगठन में "निराशा और शीत युद्ध" !
उत्तर प्रदेश

“मधुसूदन की सपा” में नहीं हैं कुछ “मधुर” ? संगठन में “निराशा और शीत युद्ध” !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में सपा संगठन में “शीत युद्ध” की स्थिति हैं। पार्टी हाई कमान नें जबसे बसपा के निष्कासित मधुसूदन कुशवाहा को जिलाध्यक्ष बना दिया तबसे कथित तौर पर “सपा कार्यकर्ताओं का जोश पानी के बुलबुले की तरह शांत” हो गया हैं। अधिकांश जमीनी कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेताओं का “हृदय चीत्कार” कर रहा है। इनका मानना हैं कि पार्टी हाई कमान नें ऐसे को बागडोर सौंप “संगठन की ताकत का जनाजा सा निकाल दिया” हैं ?

"मधुसूदन की सपा" में नहीं हैं कुछ "मधुर" ? संगठन में "निराशा और शीत युद्ध" !
Are there no “sweet” in “Madhusudan’s SP”? “Disappointment and Cold War” in the organization!

दरअसल बसपा से सपा का दामन थामने के तीन वर्ष बाद ही मधुसूदन कुशवाहा के सिर पर जिलाध्यक्ष का ताज सज गया। गृह नगर से पैतृक गांव तक अचंभित सा हो गया। “कहीं खुशी-कहीं गम” का माहौल बना। “बधाइयों का बुझे दिलों से इजहार” तो हुआ, मगर अंदर खाने तो चर्चा यही रही कि “गैरों पे करम अपनों पे सितम क्यों ढाया गया” ?

"मधुसूदन की सपा" में नहीं हैं कुछ "मधुर" ? संगठन में "निराशा और शीत युद्ध" !
Are there no “sweet” in “Madhusudan’s SP”? “Disappointment and Cold War” in the organization!

सपा हाईकमान ने अतर्रा के ब्रम्ह नगर निवासी मधुसूदन कुशवाहा को पिछले दिनों जिलाध्यक्ष की बागडोर सौंपी हैं। कुशवाहा वर्ष 2000 में सपा जिला उपाध्यक्ष रहे। 2007 में नरैनी विधान सभा सीट से प्रत्याशी बनाए गए, हालांकि बाद में उन्हें बदल दिया गया। प्रदेश कमेटी और यूथ ब्रिगेड में भी जिम्मेदारी निभाई। बाद में उन्होंने बसपा का दामन थाम लिया। 2017 में बसपा ने विधान सभा चुनाव में उन्हें बांदा सदर सीट से प्रत्याशी बनाया। वह दूसरे नंबर पर रहे। जोनल कोआर्डिनेटर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे।

कथित तौर पर आरोप हैं कि जोनल कोआर्डिनेटर के रूप में करोड़ों की धन वसूली में बहन जी का कोप भाजन बनना पड़ा ? और वर्ष 2020 में पुन: मधुसूदन सपा में शामिल हो “मधुरम -मधुरम” हो गये। सपा की अंदर खाने से मिल रही चर्चाओं को यदि सच माना जायें तो निकाय चुनाव के लिये “लाखों में सौदेबाजी की रणनीति पर स्थानीय तौर पर कार्य” हो रहा हैं। “टिकट के पिपासु” मधुमख्खी की तरह “मधुसूदन में मधु संचारित करने के लिये पागलपन सा जुगाड़” लगा रहे हैं ?

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : डीएम आनन्द सिंह का वरासत कारवां, जन-जन का मन बागबां !

City News Uttar Pradesh

परियोजना अधिकारी के प्रयास दिखाने लगा रंग : डीएम नें किया आवास आवंटन

मंत्री रामकेश व विधायक प्रकाश बोले : पंकज चौधरी के नेतृत्व में ‘भाजपा’ प्रदेश में होगी ‘अजेय’ !

City News Uttar Pradesh

बीस हजार में ‘महिला का सौदा’: रायपुर से बांदा लाकर हुई ‘खरीद-फरोख्त’, चार आरोपी गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh Desk

छोटे अस्पतालों पर भी लागू होंगे सख्त नियम: डॉक्टर और स्टाफ की जानकारी डिस्प्ले बोर्ड पर देना होगा अनिवार्य

City News Uttar Pradesh

Banda : प्रतापगढ़ में पत्रकार हत्या की कराई जाए सीबीआई जांच, पत्रकारों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन …

ब्रेकिंग न्यूज़