
- विनोद मिश्रा
बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के ‘बिजली वाले मिशन’ पर उनके प्रतिनिधि रजत सेठ ‘लाइनमैन’ बनकर फील्ड में उतर गए। संकट मोचन पावर हाउस से चलने वाले भूरागढ़ फीडर का मौके पर ‘ऑपरेशन’ किया और निर्माणाधीन भूरागढ़ ग्रामीण नई लाइन का बारीकी से ‘पोस्टमार्टम’ कर डाला।
विधायक प्रकाश द्विवेदी के निर्देश पर रजत सेठ ने अफसरों को ‘करंट’ वाला निर्देश दिया “काम में ढील नहीं, तार में झोल नहीं”। इस नई लाइन के बनते ही भूरागढ़ फीडर का ‘बोझ बंटवारा’ हो जाएगा। ग्रामीण इलाका अलग लाइन से ‘पावरफुल’ होगा और संकट मोचन फीडर सिर्फ नगरीय भूरागढ़ यानी खुटला, मडियानाका, खिन्नीनाका, फूटा कुआँ, नीमनीपार को ‘वीआईपी बिजली’ देगा।
मतलब अब शहर वालों की ‘टीवी का सीरियल’ ट्रिपिंग से नहीं रुकेगा,और गर्मी में ‘कूलर की हवा’ बीच में गायब नहीं होगी। अधिशाषी अभियंता ने भी ‘तीन दिन का बिजली वाला वादा’ ठोक दिया। 72 घंटे में काम कंप्लीट, फिर देखो निर्बाध सप्लाई की ‘फुल स्पीड’।
प्रतिनिधि रजत सेठ ने साफ कर दिया कि विधायक प्रकाश द्विवेदी की मंशा है “ग्रामीण हो या शहरी, अंधेरा किसी के हिस्से न आए”। इसी लिए फीडर का ‘बंटवारा’ जरूरी था, ताकि ‘लोड का लोड’ कम हो और ‘वोल्टेज का वोट’ सबको बराबर मिले।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
