City News Uttar Pradesh
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर,भाई-बहन की मौत, एक गंभीर घायल
उत्तर प्रदेश

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, चचेरे भाई-बहन की मौत, एक गंभीर घायल।

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गांव जा रहे बाइक सवारों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई। बाइक चालक गंभीर घायल हो गया। देर शाम उसे रेफर कर दिया गया। हादसे को अंजाम देकर कार चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला।

हादसा : बेकाबू ट्रक ने ई रिक्शा और बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव के मजरा कैथी डेरा निवासी संतोष उर्फ संतराम निषाद (18) चचेरी बहन प्रियंका (20) व चचेरे भाई बिल्लू (13) के साथ बाइक से मौसेरी बहन प्रिंशु (4) को लेने के लिए पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां गांव जा रहे थे। सोमवार देर शाम चिल्ला थाना क्षेत्र के सहूरपुर गांव के मोड़ पर बांदा से कानपुर जा रही कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में प्रियंका और बिल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक कार छोड़कर भाग निकला।

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर,भाई-बहन की मौत, एक गंभीर घायल

राहगीरों ने हादसा होते देख पुलिस और एंबुलेंस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायल संतोष को तिंदवारी के न्यू पीएचसी पहुंचाया। वहां से घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चिल्ला पुलिस ने दोनों शवों को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज मोर्चरी भेजा है। चिल्ला थानाध्यक्ष केडी त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में चचेरे भाई-बहन की मौत हुई है। दोनों शवों को मोर्चरी भेजा गया है। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीओ का दिखा अलग अंदाज : फरियादी को मिठाई खिलाकर मनाया जन्मदिवस, बुजुर्ग व्यक्ति से लिया आर्शीवाद

City News Uttar Pradesh

परियोजना अधिकारी का खौफ : अपात्र आवेदकों को मिलेगा मौका, होगी क्रास चेकिंग

सीएम योगी का निर्देश बांदा में “हवाई फायर” सा हुआ साबित !

जेल में बंद कैदी ने डाई पीकर आत्मदाह का किया प्रयास, पुलिसकर्मियों के फूले हाथ-पांव

City News Uttar Pradesh

Banda : कोरोना का लगातार बढ़ता जा रहा है आंकड़ा, दो लोगों की मौत, 158 नए पाजिटिव केस …

City News Uttar Pradesh

अपहरण व दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास, मामा ने भांजी के साथ की थी दरिंदगी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़