City News Uttar Pradesh
परियोजना अधिकारी का खौफ : अपात्र आवेदकों को मिलेगा मौका, होगी क्रास चेकिंग
उत्तर प्रदेश

परियोजना अधिकारी का खौफ : अपात्र आवेदकों को मिलेगा मौका, होगी क्रास चेकिंग

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रधानमंत्री आवास योजना में अब लेखपालों की मनमानी नहीं चलेगी। परियोजना अधिकारी ने इस पर अंकुश लगाने के लिए नई पहल की है। लेखपाल यदि किसी को पात्रता के बावजूद अपात्र ठहराता है तो आवेदक को आपत्ति दाखिल करने का मौका मिलेगा। साथ ही पात्र किए गए आवेदकों की क्रास चेकिंग होगी। यदि गलत चयन किया है तो लेखपालों पर इसकी जवाबदेही तय होगी।

परियोजना अधिकारी का खौफ : अपात्र आवेदकों को मिलेगा मौका, होगी क्रास चेकिंग
Fear of project officer: ineligible applicants will get a chance, there will be cross checking

आवाज उठती रही कि प्रधानमंत्री आवास योजना लेखपाल और डूडा विभाग से संबद्ध संस्था के अवर अभियंताओं के लिए कमाई का जरिया बन गई है। लेखपाल के मुंशी और जेई के साथ रहने वाले कुछ प्राइवेट कर्मी आवास के लिए खुलेआम ठेका लेते हैं। भले ही सुविधा संपन्न हो, दूसरी जगह की फोटो खींचकर जीओ टैगिंग कर दी जाती है, और अपात्र को योजना का लाभ दे दिया जाता है। परियोजना अधिकारी ने इस योजना को भ्रष्टाचार के भंवरजाल से निकालने के लिए कार्य योजना बनाई है। पीएम आवास योजना शहरी के लिए जनपद के नगरीय क्षेत्र में रहने वाले 18,133 लोगों ने आवेदन किया है। इसमें 13,898 लाभार्थियों को लेखपालों ने पात्रता की मुहर लगाई है।

परियोजना अधिकारी का खौफ : अपात्र आवेदकों को मिलेगा मौका, होगी क्रास चेकिंग
Fear of project officer: ineligible applicants will get a chance, there will be cross checking

बांदा शहर के 74 लाभार्थियों को अपात्र करार दिया है। जबकि वास्तविकता में इनमें आधे से ज्यादा ऐसे हैं, जो पात्र हैं। अब ऐसे आवेदक डूडा विभाग व नगर निकाय में आपत्ति दाखिल कर सकेंगे। सभी नगर निकायों व डूडा में अपात्रों की सूची चस्पा की गई है। आपत्ति आने पर इनकी दोबारा जांच कराई जाएगी। पात्र होने पर उन्हें आवास मुहैया कराया जाएगा। इसके अलावा 13,898 लाभार्थियों में 20 लोगों की जांच रेंडम आधार पर कराई जाएगी। यदि इनमें अपात्र मिले तो उनसे रिकवरी होगी। साथ ही संबंधित लेखपाल की जवाबदेही तय कर दी जाएगी।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश का भूमि पूजन, लोकार्पण : शहरवासियों का मन बागवां ! …

City News Uttar Pradesh

भाजपा जिला कार्यशाला में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

पत्नी की हत्या में पति को आजीवन कारावास : दहेज के लिए चाकू से गोदकर उतारा था मौत के घाट, कोर्ट ने अर्थदंड भी लगाया

City News Uttar Pradesh

बांदा में बढ़ी हत्यायें: खेत के तालाब में मिला युवक का शव, मची सनसनी

कुंभकर्णी प्रशासन की ‘नींद’ उड़ी: पांच मैरिज हॉल किए सील, पहले संरक्षण, अब कार्रवाई ?

City News Uttar Pradesh Desk

एआरटीओ शंकर सिंह की कड़ी कार्रवाई: 10 ओवरलोड ट्रकों समेत 13 वाहनों को किया जब्त

ब्रेकिंग न्यूज़