28.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
जलसंकट से जूझ रहे ग्रामीणों का फूटा गुस्सा : शुरू किया आमरण अनशन
उत्तर प्रदेश

जलसंकट से जूझ रहे ग्रामीणों का फूटा गुस्सा : शुरू किया आमरण अनशन

 

  • रिपोर्ट – मुफीद आलम

बांदा। पारा बन्नू बेगम गांव में तीन माह से पानी का संकट झेल रहे ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। तहसील दिवस से लेकर आलाधिकारियों व मंत्री तक अपनी समस्या बताने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर आमरण अनशन शुरू कर दिया। गांव के पशु अस्पताल के सामने अनशन पर बैठे ग्रामीणों का कहना था कि तीन माह से पेयजल आपूर्ति का संकट झेल रहे हैं। सांसद -विधायक से लेकर जल शक्ति मंत्री तक अपनी बात पहुंचा चुके हैं। अभी तक निदान नहीं किया गया।

जलसंकट से जूझ रहे ग्रामीणों का फूटा गुस्सा : शुरू किया आमरण अनशन
Anger erupted among villagers battling water crisis: Started fast unto death

गांव में पानी आपूर्ति के लिए नई पाइप लाइन डालने के लिए पुरानी को हटवा दिया गया है। कुछ घरों में पाइप लाइन डाली भी गई, पर उसके बाद काम बंद कर दिया गया। इसको लेकर लगातार जेई व ठेकेदार से संपर्क करते रहे। लेकिन, दो माह तक काम शुरू नहीं हुआ। बाद में एसडीएम से गुहार लगाई तो आंशिक पड़ी पाइप लाइन में जलापूर्ति की गई। आज तक पूरे गांव में पाइप लाइन नहीं डाली गई। आरोप है कि संपर्क करने पर जेई व ठेकेदार सुनवाई नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों ने दोषी अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पेयजल पाइप लाइन डालने की मांग की है।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : घरों का राशन चाट गया कोरोना कर्फ्यू , एक के चार वसूल रहे जमाखोर …

मौरंग खदान में छापेमारी, तीन पोकलैंड व एक हैवी मशीन सीज, ओवरलोड ट्रकों पर भी चला चाबुक …

City News Uttar Pradesh

किसानों को नहीं मिल रही है बुवाई के लिये खाद : मचा हुआ है हाहाकार

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील “मेरी माटी मेरा देश” के बना रहे मुरीद

City News Uttar Pradesh

बारिश बनी कहर: 50 साल पुराना मकान गिरा, तीन लोग मलबे में दबे, मची ‘अफरा-तफरी’

ट्रांसपोर्टर की गुंडागर्दी: व्यापारी को कुचलने का प्रयास, संगठन द्वारा आंदोलन की चेतावनी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़