30.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा-टांडा हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक व डीसीएम में जोरदार टक्कर, चालक की हुई मौत
उत्तर प्रदेश

बांदा-टांडा हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक व डीसीएम में जोरदार टक्कर, चालक की हुई मौत …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । बांदा-टांडा हाईवे पर तिंदवारी थाना क्षेत्र के मूंगुस गांव के पास बुधवार सुबह ट्रक व डीसीएम की भिड़ंत हो गई। आमने-सामने हुई टक्कर में डीसीएम का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। केबिन में चालक और खलासी फंस गए। काफी मशक्कत के बाद केबिन काट दोनों को निकाला गया। चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खलासी बुरी तरह जख्मी हुआ, जिसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।


अमेठी निवासी चालक 30 वर्षीय गुड्डू खाली डीसीएम लेकर फतेहपुर की ओर जा रहा था। साथ में अमेठी निवासी 24 वर्षीय खलासी शमीम भी था। मुंगूस गांव के पास फतेहपुर की तरफ से मौरंग लादने आ रहे ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम का केबिन पिचक गया। दोनों उसी में फंस गए।

बांदा-टांडा हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक व डीसीएम में जोरदार टक्कर, चालक की हुई मौत

ग्रामीणों से सूचना पाकर पीआरबी के मनरूप व हरिराम मौके पर पहुंचे। तिंदवारी थानाध्यक्ष प्रदीप यादव भी टीम के साथ पहुंच गए। मशीन से केबिन काट दोनों को बाहर निकाला गया। चालक गुड्डू की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि खलासी शमीम को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो गया।


– स्टीयरिंग में फंस गया था चालक
थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि सीधी टक्कर होने की वजह से चालक गुड्डू स्टीयरिंग में ही बुरी तरह दब गया था। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

संघ का पथ संचलन बना आकर्षण : बजे बैंड हुई पुष्प वर्षा

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार बनी ‘अशिक्षा का मॉडल’? ‘आप’ का आरोप- प्रदेश में हो रहा शिक्षा का कत्ल !

City News Uttar Pradesh

हत्या में निरुद्ध बंदी की हार्ट अटैक से मौत: जेल प्रशासन पर आरोप बीमारी की नहीं दी सूचना

शराब की अवैध दूकान पकड़ी गई : एक गिरफ्तार

योगी आदित्य नाथ को आया होश! रोजगार को लेकर लिया बड़ा फैसला !

City News Uttar Pradesh

सब रजिस्ट्रार ऑफिस में लगी भीषण आग : दस्तावेज जलकर हुए खा, विभाग बोला- चोरों ने दिया घटना को अंजाम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़