- विनोद मिश्रा
बांदा। तिंदवारी विधान सभा में इन दिनों बसपा के वरिष्ठ नेता जयराम सिंह बछेऊरा का अजब-गजब का चुनावी शंखनाद गूंजने लगा है।

विधान सभा चुनाव के सभी संभावित चुनावी महारथी इस “शंखनाद” से चौकन्ने हो गये है। भाजपा ,सपा और कांग्रेस खेमे में हताशा का खौफ मंडराने लगा है।

जयराम की “जय” होने की आशंका नें इन पार्टियों के हाईलेबल नेताओं की रणनीति को चौपट कर दिया है। क्योकि बसपा से जयराम आये तो राजनीतिक समीक्षक यह मानते हैं कि यदि भाजपा से ब्रजेश प्रजापति के अलावा सपा एवं कांग्रेस में ऐसा कोई चेहरा नहीं हैं जो जयराम के सामने टिकने में सक्षम हो।

बसपा के जयराम सिंह का कारवां अब तिंदवारी विधानसभा में भ्रमण को रंग देने लगा हैं और यही रंग विपक्षियों का रंग में भंग कर रहा हैं। जनता का उत्साह जयराम सिंह के लिए “पालनहार” और “खेवनहार” के रूप में ले रहा है।

राजनीतिक समीक्षक तिंदवारी विधान सभा में मानते हैं कि भाजपा से बृजेश प्रजापति और सपा से कोई सपाई चुनाव में आता है तो जयराम का मुकाबला एक तरफा सा हो जाने की उम्मीद हैं। वर्तमान हालात में तो यही नारा गूंजनें कीओर इशारा कर रहा हैं। “ब्रह्मण शंख बजायेगा, हाथी बढ़ता जायेगा”!

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
