28.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
मुर्गा पार्टी के बहाने साथ ले गया था दोस्त, किसान को कुल्हाड़ी से काटकर नाले में फेंका शव
उत्तर प्रदेश

मुर्गा पार्टी के बहाने साथ ले गया था दोस्त, किसान को कुल्हाड़ी से काटकर नाले में फेंका शव

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रिसौरा में रहने वाले किसान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई और नाले में फेंक दिया गया। मंगलवार की सुबह उसका शव मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। पत्नी ने मुर्गा पार्टी के बहाने पति को ले जाने और हत्या करके कुएं में फेंकने का आरोप दोस्त पर लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और दोस्त की तलाश कर रही है।

मुर्गा पार्टी के बहाने साथ ले गया था दोस्त, किसान को कुल्हाड़ी से काटकर नाले में फेंका शव
The friend had taken the cock with him on the pretext of a party, the young man was cut with an ax and the body was thrown into the drain.

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रिसौरा निवासी तेजुवा श्रीवास के 42 वर्षीय पुत्र किसान राम विशाल का शव ग्रामीणों को खेतों की ओर जाने पर मंगलवार की सुबह ग्राम गौर के रपटा नाले में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर स्वजन व पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, कोतवाली निरीक्षक राकेश तिवारी ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। नरैनी समेत कालिंजर व गिरवां थाने का पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। पत्नी लक्ष्मी व भाभी विटैइया ने बताया कि शाम को पड़ोसी गांव गौर शिवपुर निवासी राधे यादव गौर गांव में मीट-मुर्गा पार्टी की बात बताकर पति को खेत से ले गया था।

मुर्गा पार्टी के बहाने साथ ले गया था दोस्त, किसान को कुल्हाड़ी से काटकर नाले में फेंका शव
The friend had taken the cock with him on the pretext of a party, the young man was cut with an ax and the body was thrown into the drain.

जब वह पति को लेकर जा रहा था रास्ते में पड़ने वाले एक कुएं से रस्सी भी उठा लिया था। राधे यादव ने ही पति की कुल्हाड़ी से प्रहार करके हत्या कर दी है, और शाव नाले में फेंक कर फरार हो गया है। सिर में कुल्हाड़ी के निशान मिले हैं। नाले के नजदीक उनकी चप्पल व कुछ दूरी पर लाठी पड़ी मिली है। एएसपी ने बताया कि प्रथम दृश्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। स्वजन अभी हत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पत्नी की दी गई तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।


– डाग स्कायड व फारेसिंक टीम पहुंची
पुलिस अधिकारियों के निर्देश डाग व फारेसिंग टीम ने घटना स्थल की जांच की। इस दौरान फोटोग्राफ लेने के साथ ही आसपास की मिट्टी के नमूने लिए हैं। पुलिस अधिकारियों ने घटना के संबंध में ग्रामीणों व मृतक के स्वजन के बयान दर्ज किए हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड के गांधी पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद को प्रथम पुण्य तिथि पर दी गई श्रद्धांजलि …

City News Uttar Pradesh

Banda : सदर विधायक प्रकाश, गेहूँ खरीद औऱ बिजली में सुधार न होने पर भड़के …

खबर का असर : डीएम नगेन्द्र का बाजार में अतिक्रमण पर चला चाबुक

City News Uttar Pradesh

स्कूल विलय बना शिक्षा का विनाश: अविवेक पूर्ण निर्णय से ‘घटी’ बच्चों की उपस्थिति

City News Uttar Pradesh

खुरहंड में उमड़ा ‘आस्था’ का ‘महासागर’: बाबा बागेश्वर के ‘दरबार’ में ‘ऐतिहासिक जनसैलाब’

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें बताया बीहड़ और बंजर भूमि को उर्वर बनाने हेतु पांच साल बढ़ी योजना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़