- विनोद मिश्रा
बांदा। “जागो -प्रशासन जागो, केन नदी की कनवारा बालू खदान में अवैध खनन के जुल्मों सितम का श्री गणेश हो चुका हैं। गाईड लाईन के विपरीत केन की जल धारा को बांध केन की कोख को छलनी” किया जा रहा।
अवैध “खनन का यह तांडव कनवारा खण्ड पांच की खदान” में है। यहां दिन रात “बिना किसी प्रशासनिक खौफ” के भारी भरकम “मशीनें गर्जना” कर रहीं हैं। नदी की “जलधारा रोक दी गई” है।

इस खदान से रोजाना सैकड़ों ओवरलोड ट्रकों का परिवहन भी शरू है। “आश्चर्य यह है की मण्डल मुख्यालय से सटी इस खदान पर प्रशासन की नजर क्यों नही पड़ रही ? क्या जिम्मेदार अधिकारियों का खदान संचालन को संरक्षण” है?

इतना ही नहीं “खनन कारोबारियों ने ट्रकों के लिए रास्ता बनाने लिए केन को ही बंधक” कर लिया है। “जलधारा रोक दी” गई है। “एनजीटी के निर्देशों को ठेंगा” दिखाया जा रहा है।

रोजाना सैकड़ों की संख्या में इस खदान से ओवरलोड ट्रक लगभग एक पखवारे से “सड़कों का सीना रौंद” रहें हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
