28.9 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश द्वारा 'दंगल' का उद्घाटन: कहा- शारीरिक व मानसिक ताकत का 'संगम'
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश द्वारा ‘दंगल’ का उद्घाटन: कहा- शारीरिक व मानसिक ताकत का ‘संगम’

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ग्योडी बाबा में रविवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने पूरे क्षेत्र को रोमांच और जोश से भर दिया। यह विशाल दंगल न केवल खेल प्रतियोगिता साबित हुआ, बल्कि यह बुंदेलखंड की मिट्टी में रची-बसी वीरता, परंपरा और शौर्य का जीवंत मंच बन गया।

विधायक प्रकाश द्वारा 'दंगल' का उद्घाटन: कहा- शारीरिक व मानसिक ताकत का 'संगम'

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक प्रकाश द्विवेदी ने परंपरागत रीति से पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल का उद्घाटन किया। उन्होंने इस मौके पर कहा “दंगल सिर्फ कुश्ती का मुकाबला नहीं है, बल्कि यह हमारे पूर्वजों की गौरवगाथा, हमारे शौर्य और हमारी परंपरा का प्रतीक” है। यहां गिरी हर पसीने की बूंद में इतिहास की गूंज है और हर दांव में वीरता की पहचान छिपी है।

विधायक प्रकाश द्वारा 'दंगल' का उद्घाटन: कहा- शारीरिक व मानसिक ताकत का 'संगम'

दंगल में प्रदेश के कोने-कोने से आए दर्जनों नामचीन पहलवानों ने हिस्सा लिया। अखाड़े में उतरे हर खिलाड़ी ने अपने दमखम, चपलता और दांव-पेच से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विधायक प्रकाश द्वारा 'दंगल' का उद्घाटन: कहा- शारीरिक व मानसिक ताकत का 'संगम'

दांव, पलटवार और पटखनी के हर पल पर दर्शकों की तालियों और जयकारों से वातावरण गूंज उठा। गांव का माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया। दूर-दूर से आए ग्रामीणों और नगरवासियों की भीड़ ने अखाड़े के चारों ओर घेरा बना रखा था।

विधायक प्रकाश द्वारा 'दंगल' का उद्घाटन: कहा- शारीरिक व मानसिक ताकत का 'संगम'

ढोल-नगाड़ों की थाप, हुंकारते पहलवान और जोश से भरे नारे इस आयोजन को और भी भव्य बना रहे थे। बुजुर्गों ने पुरानी पीढ़ी के दंगलों की यादें ताजा कीं, तो युवा खिलाड़ियों ने इसे प्रेरणा के रूप में देखा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम के ‘छापे’ में शिक्षा व्यवस्था ‘बेनकाब’: कहा- ‘लापरवाही’ नहीं बर्दाश्त, स्टाफ पर गिरी ‘गाज’

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती की ‘जनसुनवाई’ में उमड़ा विश्वास : कहा- होना चाहिए ‘ज़मीनी समाधान’

City News Uttar Pradesh

युवक की हत्या से हड़कंप: गंभीर चोटों के साथ मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

यूपी: बेसिक स्कूलों में होने वाले समर कैंप हुए स्थगित, पांच से 12 जून तक होना था आयोजन

जंगल से निकली चिंगारी से जले मकान, मुवावजे की मांग को लेकर किया चक्का जाम, जिला पंचायत अध्यक्ष के समझाने के बाद खुला जाम

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जल शक्ति मंत्री का दौरा : राहत समग्री वितरण में पार्टी जन करेंगे सहयोग

ब्रेकिंग न्यूज़