City News Uttar Pradesh
अवैध खनन में अमलोर खदान संचालक के खिलाफ एफआइआर दर्ज, चोरी से मौरंग निकालने समेत कई आरोपों में हुई कार्रवाई
उत्तर प्रदेश

अवैध खनन में अमलोर खदान संचालक के खिलाफ एफआइआर दर्ज, चोरी से मौरंग निकालने समेत कई आरोपों में हुई कार्रवाई

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। खनन निरीक्षक ने अवैध खनन और परिवहन में अमलोर खंड-सात के संचालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके अलावा पकड़े गए ट्रकों को सीज कर मालिकों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया है।। जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार की रात पुलिस, प्रशासन व खनन की संयुक्त टीम ने छापा मारा था। इस दौरान ओवरलोडिंग व बिना रवन्ना के 52 ट्रक पकड़े थे।

अवैध खनन में अमलोर खदान संचालक के खिलाफ एफआइआर दर्ज, चोरी से मौरंग निकालने समेत कई आरोपों में हुई कार्रवाई
District Magistrate Anurag Patel

जिलाधिकारी अनुराग पटेल के आदेश पर खनन निरीक्षक ईश्वरचंद्र ने पैलानी थाना में अमलोर खदान में संचालित खंड संख्या-सात के पट्टा धारक बिपुल त्यागी के खिलाफ अवैध खनन सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर खनन निरीक्षक ईश्वर चंद्र सहित एसडीएम सुरभि शर्मा के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने पैलानी क्षेत्र में ओवरलोडिंग को लेकर चेकिंग अभियान चलाया था। तीन अलग-अलग स्थानों पर 54 ट्रक पकड़े गए थे।

अवैध खनन में अमलोर खदान संचालक के खिलाफ एफआइआर दर्ज, चोरी से मौरंग निकालने समेत कई आरोपों में हुई कार्रवाई
FIR registered against Amalor mine operator in illegal mining, action taken on many charges including extracting moorang from theft

इनमें 27 ट्रक चालकों के पास रवन्ना भी नहीं था। इन ट्रकों को सीज करते हुए चौकी प्रभारी खप्टिहाकला ओम प्रकाश द्विवेदी को सुपुर्द किया था। सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि अमलोर खदान खंड संख्या-सात के पट्टा धारक विपुल त्यागी के खिलाफ बिना रवन्ना चोरी से मौरंग निकालने एवं सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने, खनन अधिनियम, एवं अवैध ट्रकों से मौंरग बरामदगी आदि की धारा 379, 411, धारा 21/4 खनन अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही दस ओवरलोड ट्रकों के वाहन चालक एवं उनके मालिकों के विरुद्ध भी रिपोर्ट लिखी गई है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एकता दिवस के रूप में लौह पुरुष की मनाई गई जयंती : व्यक्तित्व औऱ कृतित्व पर चर्चा

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का फिर धमाल: बाईपास और प्रमुख चौराहों का होगा स्मार्ट विकास

City News Uttar Pradesh

यूपी : राजनीतिक गलियारों में मची हलचल, बसपा से पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक समेत तीन को किया गया निष्कासित …

बांदा सदर से सपा टिकटार्थी : “छलकते जामो” के बीच टिकट पर धुंध अभी गहरी !

City News Uttar Pradesh

Banda- पुलिस विभाग के लिये खट्टा-मीठा रहा गुजरता साल….

City News Uttar Pradesh

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव : राजेश दुबे अध्यक्ष, महासचिव पर ओमप्रकाश नें फहराई जीत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़