City News Uttar Pradesh
नरैनी सीएचसी प्राण वायु का नहीं धड़क रहा दिल : कम पड़ गया बिल !
उत्तर प्रदेश

नरैनी सीएचसी प्राण वायु का नहीं धड़क रहा दिल : कम पड़ गया बिल !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “बिना बिचारे जो करे सो पाछे पछताय” नरैनी सीएचसी में 45 लाख रुपये की लागत से बनाया गया प्राणवायु प्लांट संबंधित अधिकारियों की अदूरदर्शिता और तकनीकी चूक से चालू नहीं हो पा रहा। मुसीबत हो गई है। अधीक्षक परेशान हैं। कहां से पाये रुपयों का बिल। आक्सीजन प्लांट शो पीस बनकर रह गया हैं। यहां लगाए गए जनरेटर की क्षमता ही कम है।

नरैनी सीएचसी प्राण वायु का नहीं धड़क रहा दिल : कम पड़ गया बिल !
Naraini CHC Pran Vayu’s heart is not beating: Bill has fallen

सीएचसी में 50 बेड का वार्ड है। कोरोना काल में ऑक्सीजन की मची परेशानी के बाद यहां इसका प्लांट लगाया गया है। विधायक राजकरन कबीर द्वारा बेमन विधायक निधि से दिए गए 10 लाख रुपये में जनरेटर खरीदा गया था, लेकिन वह भी पर्याप्त पर्याप्त क्षमता का नहीं है। नतीजतन प्लांट चालू नहीं हो पा रहा।

नरैनी सीएचसी प्राण वायु का नहीं धड़क रहा दिल : कम पड़ गया बिल !
Medical Superintendent Dr. Ajay Pratap Vishwakarma

चिकित्साधीक्षक डॉ. अजय प्रताप विश्वकर्मा का कहना है कि प्लांट के लिए 120 केवी क्षमता का जनरेटर होना चाहिए। हालांकि चलने के बाद इसमें 80 केवी का ही लोड पड़ेगा, जबकि नवनिर्मित प्लांट में लगाया गया जनरेटर मात्र 64.5 केवी का है। यह टेस्टिंग में ही फेल हो गया।बिजली विभाग से 100 केवी का ट्रांसफार्मर लेकर प्लांट की टेस्टिंग की गई है।

नरैनी सीएचसी प्राण वायु का नहीं धड़क रहा दिल : कम पड़ गया बिल !
Naraini CHC Pran Vayu’s heart is not beating: Bill has fallen

उधर, प्लांट निर्माण कराने वाली कार्यदाई संस्था साइन नान कंर्वेशनर एनर्जी कंपनी के इंजीनियर सिवप्पा का कहना है कि जनरेटर की खरीदारी उनसे सलाह लेकर नहीं की गई। प्लांट को 100 केवी क्षमता का जेनरेटर चाहिए।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में लाइफ इंश्योरेंस के ऑफिस में लगी आग: 1 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

मंडलायुक्त जिला अस्पताल में दुर्दशा देख दंग : लगाई फटकार, दिये सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव में बिजली विभाग नें भी भाजपा प्रत्याशियों की कर डाली ऐसी -तैसी !

बांदा जेल में बंद कुख्यात बालू माफिया विपुल त्यागी पर औऱ कसा शिकंजा: चार सौ फ्लेटों की विक्री पर रोक

City News Uttar Pradesh

खुशियों भरी रात बनी ‘काल’: शादी से लौटते वक्त भाई-बहन की मौत, एक पल में ‘उजड़ा’ परिवार

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में लोकसभा की एक सीट मांग अपना दल एस नें भाजपा की बढ़ाई मुसीबत !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़