
- शरद मिश्रा
बांदा। खुशियों से भरी “एक रात घर लौटने की जल्दी और फिर अचानक ऐसा हादसा”, जिसने सब कुछ “छीन” लिया। नरैनी क्षेत्र में रविवार तड़के हुए “दर्दनाक सड़क हादसे” ने एक “परिवार की दुनिया उजाड़” दी। “शादी” से लौट रहे “भाई-बहन घर नहीं पहुंच पाये। उनकी जगह “पहुंचीं” सिर्फ उनकी “खबरें और लिपटे हुए शव”। बरुआ कालिंजर निवासी 24 वर्षीय अजय राजपूत अपनी 20 वर्षीय मौसेरी बहन प्रभा राजपूत और उसके पति राकेश के साथ शादी समारोह से लौट रहे थे। तीनों के चेहरों पर खुशी थी,घर पहुंचकर परिवार से मिलने की जल्दबाजी थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।
पड़मई गांव के पास अचानक सामने से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बुलेट को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि सब कुछ बिखर गया ‘सपने, रिश्ते और उम्मीदें’। घायल अवस्था में जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया, तब तक अजय जिंदगी की जंग हार चुका था। प्रभा जिंदगी से जूझ रही थी, लेकिन कुछ ही देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया। राकेश अब भी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।
जब गांव में यह खबर पहुंची तो हर घर सन्न रह गया। जिस घर में खुशी का माहौल था, वहां चीख-पुकार गूंज उठी। एक साथ भाई और बहन की अर्थियां उठीं ‘मां-बाप’ की आंखों के सामने उनकी दुनिया बिखर गई। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, पिता की आंखें सूख चुकी हैं रिश्तेदार और गांव वाले भी इस दर्द को शब्दों में बयां नहीं कर पा रहे। हर कोई बस यही कह रहा है “ऐसा किसी के साथ न हो।” पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संदीप तिवारी के अनुसार, स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
