City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड में आपदा से तीन घंटे पहले मिलेगी चेतावनी: 'डॉपलर रडार' सिस्टम होगा स्थापित
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड में आपदा से तीन घंटे पहले मिलेगी चेतावनी: ‘डॉपलर रडार’ सिस्टम होगा स्थापित

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड के लिए “राहत और सुरक्षा” की “बड़ी खबर” है। अब “दैवीय आपदाओं की दस्तक से लगभग तीन घंटे” पहले ही “सटीक चेतावनी” मिल सकेगी। इसके लिए झांसी में प्रदेश का दूसरा अत्याधुनिक “डॉपलर रडार सिस्टम” स्थापित किया जा रहा है। यह सिस्टम 300 किलोमीटर के दायरे में मौसम की गतिविधियों पर निगरानी रखेगा और समय रहते अलर्ट जारी करेगा।

बुंदेलखंड में आपदा से तीन घंटे पहले मिलेगी चेतावनी: 'डॉपलर रडार' सिस्टम होगा स्थापित

प्रदेश में फिलहाल डॉपलर रडार की सुविधा केवल लखनऊ में उपलब्ध है। झांसी में इसकी स्थापना से पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र को सीधा लाभ मिलेगा। बरसात के मौसम में बुंदेलखंड के कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं आम हैं। इसके अलावा अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हो जाती हैं और जान-माल का नुकसान भी होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि सटीक और समयपूर्व पूर्वानुमान मिलने से इन आपदाओं से होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। डॉपलर रडार सिस्टम बादलों की चाल, वर्षा की तीव्रता, तूफान और बिजली गिरने की संभावनाओं का आकलन करने में सक्षम होगा।

बुंदेलखंड में तीन घंटे पहले मिल जाएगी जानकारी, की आ रही है आपदा

झांसी में रडार स्थापना के लिए गरियागांव और सैंयर क्षेत्र में जमीन चिन्हित की गई है। लखनऊ से आए वैज्ञानिक अधिकारी शिव दीक्षित और वैज्ञानिक सहायक ज्ञानप्रकाश ने दोनों स्थलों का निरीक्षण किया। करीब 2500 वर्गमीटर भूमि में से किसी एक स्थान का चयन कर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। डॉपलर रडार लगने से उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के सातों जिलों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों को भी फायदा होगा। मौसम की सटीक जानकारी प्रशासन तक तुरंत पहुंचेगी, जिससे आपदा प्रबंधन को मजबूती मिलेगी। तीन घंटे पहले चेतावनी मिलने से किसानों को फसल बचाने का समय मिलेगा, जबकि आम नागरिक सुरक्षित स्थानों पर पहुंच सकेंगे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

तिंदवारी निकाय में जीत के लिये भाजपा के “आनंद” नें जीत रणनीति का भरा “आनंद”

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद के संबोधन में निषाद राज जयंती पर गूंज उठा श्रीराम

City News Uttar Pradesh

जनकवि बाबू केदारनाथ अग्रवाल : आप याद आये बहुत याद आये

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम हुये रेड अलर्ट, जेल पहुंचे एसपी के साथ, हर बैरक की ली तलाशी …

राज्य मंत्री प्रतिभा फंस गईं अधिकारियों के विद्वता जाल में : नहीं भांप पाई हकीकत ?

City News Uttar Pradesh

चोरी के साम्राज्य पर पुलिस का चला ‘हथौड़ा’: चार शातिर गिरफ्तार, पांच लाख का माल बरामद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़