
- विनोद मिश्रा
लखनऊ। बसपा के रसड़ा (बलिया) से विधायक उमाशंकर सिंह के “ठिकानों” पर आयकर विभाग ने “सुनियोजित और व्यापक छापेमारी” की। लखनऊ, बलिया, सोनभद्र, कौशांबी, मिर्जापुर और प्रयागराज समेत छह जिलों में 30 से अधिक स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की गई। सूत्रों के अनुसार, अब तक “करोड़ों रुपये की नकदी बरामद” की जा चुकी है।

खबर लिखे जाने तक “तीन करोड़ रुपये से अधिक की गिनती” हो चुकी थी, जबकि अन्य स्थानों से भी भारी रकम मिलने की संभावना जताई जा रही है। कई जगहों पर देर रात तक दस्तावेजों की जांच जारी रही। बलिया में विधायक के आवास पर छापा मारना आसान नहीं था। ऐसे में आयकर विभाग की टीम सरकारी गाड़ियों के बजाय निजी वाहनों से “बराती” बनकर पहुंची। गाड़ियों पर शादी समारोह से जुड़े स्टिकर लगाए गए, ताकि किसी को संदेह न हो।

रणनीति इतनी गोपनीय रखी गई कि स्थानीय स्तर पर किसी को भनक तक नहीं लगी। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित विपुल खंड में विधायक के आवास, उनकी कंपनी ‘छात्रशक्ति कंस्ट्रक्शन’ के कॉरपोरेट कार्यालय तथा वजीर हसन रोड पर एक करीबी ठेकेदार के ठिकानों की गहन तलाशी ली गई।

सोनभद्र में ‘साईं राम इंटरप्राइजेज’ के नाम से संचालित खनन कारोबार से जुड़े ठिकानों पर भी छापेमारी हुई। कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड जब्त किए जाने की सूचना है। पिछले वर्ष नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट में सोनभद्र में अवैध खनन से लगभग 60 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान का उल्लेख किया गया था। सूत्रों का मानना है कि उसी रिपोर्ट के आधार पर आयकर विभाग ने वित्तीय लेनदेन और संभावित टैक्स चोरी की जांच तेज की। छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों में कथित तौर पर कई अधिकारियों के नाम और लेनदेन का विवरण दर्ज होने की बात सामने आई है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
