City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेशदेश विदेशराजनीति

खड़गे बने नए कांग्रेस अध्यक्ष: सोनिया के बाद सबसे दर्ज की बड़ी जीत, पीएम मोदी ने दी बधाई

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

मल्लिकार्जुन खड़गे ( Mallikarjun Kharge) कांग्रेस के नए अध्यक्ष बन गए हैं। बुधवार को आए नतीजों में उन्होंने 6825 वोट से शशि थरूर को हराया। खड़गे को 7897 वोट मिले, वहीं थरूर को 1072 वोट ही मिल सके। 416 वोट रिजेक्ट कर दिए गए। नतीजों के साथ ही कांग्रेस पार्टी को 24 साल बाद गैर-गांधी अध्यक्ष मिल गया है। नए अध्यक्ष खड़गे 26 अक्टूबर को अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे।

मल्लिकार्जुन खड़गे बने नए कांग्रेस अध्यक्ष: सोनिया के बाद सबसे दर्ज की बड़ी जीत, पीएम मोदी ने दी बधाई
Mallikarjun Kharge appointed new Congress President: Biggest victory after Sonia, PM Modi congratulates

आंकड़ों के हिसाब से देखें, तो 24 साल पहले चुनी गईं सोनिया गांधी के बाद खड़गे सबसे बड़े अंतर से पार्टी अध्यक्ष का चुनाव जीते हैं। कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए आखिरी बार 1998 में वोटिंग हुई थी। तब सोनिया गांधी के सामने जितेंद्र प्रसाद थे। सोनिया गांधी को करीब 7,448 वोट मिले, जबकि जितेंद्र प्रसाद 94 वोटों पर ही सिमट गए थे।

मल्लिकार्जुन खड़गे बने नए कांग्रेस अध्यक्ष: सोनिया के बाद सबसे दर्ज की बड़ी जीत, पीएम मोदी ने दी बधाई
Mallikarjun Kharge appointed new Congress President: Biggest victory after Sonia, PM Modi congratulates

कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचने वाले खड़गे दूसरे दलित नेता हैं। इसके अलावा वे कर्नाटक से इस पद को संभालने वाले दूसरे नेता भी हैं। बिहार से आने वाले बाबू जगजीवन राम खड़गे से पहले कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद पर पहुंचने वाले पहले दलित नेता थे। वे 1970-71 के दौरान पार्टी की कमान संभाल चुके हैं। वहीं 1968 में एस निजलिंगप्पा पार्टी अध्यक्ष बने थे, जो खड़गे के गृह राज्य कर्नाटक के ही थे। खड़गे फिलहाल राज्यसभा में पार्टी के नेता हैं। कांग्रेस के ‘वन मैन वन पोस्ट’ नियम के तहत आने वाले दिनों में उन्हें इस्तीफा देना होगा। राहुल गांधी ने भी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पार्टी के इस नियम को सख्ती से लागू करने की बात कही थी।

मल्लिकार्जुन खड़गे बने नए कांग्रेस अध्यक्ष: सोनिया के बाद सबसे दर्ज की बड़ी जीत, पीएम मोदी ने दी बधाई
Mallikarjun Kharge appointed new Congress President: Biggest victory after Sonia, PM Modi congratulates

इधर, खड़गे की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा- मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी के लिए मेरी शुभकामनाएं। उनका आगे का कार्यकाल फलदायी हो।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू ठंड को हरायेगें : शहर में अलाव का खोला मोर्चा

Banda : डीएम आनन्द गावों की ओर, ग्रमीण हो रहे भाव विभोर !

City News Uttar Pradesh

भीषण आग का तांडव: लाखों का माल जलकर खाक, विधायक विशम्भर नें बंधाया ढाढ़स

City News Uttar Pradesh

बरसाने की होली को मात देती है बुंदेलखंड की “लट्ठमार दिवाली, ढोल की थाप पर होता है वार

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में ‘चौकीदार’ करता था होलिका दहन, मल-मूत्र से खेली जाती थी होली !

City News Uttar Pradesh

स्वच्छता की क्रांति बनी ‘कबाड़’ : नैपकीन इकाइयां बनीं शोपीस, मशीनें खा रहीं जंग !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़