City News Uttar Pradesh
स्वच्छता की क्रांति बनी 'कबाड़' : नैपकीन इकाइयां बनीं शोपीस, मशीनें खा रहीं जंग !
उत्तर प्रदेश

स्वच्छता की क्रांति बनी ‘कबाड़’ : नैपकीन इकाइयां बनीं शोपीस, मशीनें खा रहीं जंग !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सरकारी योजनाओं का हश्र कैसा होता है, यह चित्रकूट धाम मंडल के चारों जिलों में पंचायत सेनेटरी नैपकीन उत्पादन इकाइयों की हालत देखकर समझा जा सकता है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत महिलाओं को स्वावलंबन और स्वच्छता से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई यह महत्वाकांक्षी योजना अब पूरी तरह ठप हो चुकी है। बारह साल बाद ये इकाइयां अब वीरान भवनों, जंग लगी मशीनों और बंद तालों का प्रतीक बन चुकी हैं।

स्वच्छता की क्रांति बनी 'कबाड़' : नैपकीन इकाइयां बनीं शोपीस, मशीनें खा रहीं जंग !

साल 2014 में पंचायतीराज विभाग ने महोबा में  बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर औपंचायत स्तर पर सेनेटरी नैपकीन उत्पादन इकाइयां स्थापित की थीं। प्रत्येक इकाई पर भवन निर्माण, मशीनें और प्रशिक्षण मिलाकर लाखों रुपये खर्च किए गए। उद्देश्य था ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सेनेटरी नेपकीन सस्ते दामों पर उपलब्ध कराना और उन्हें रोजगार का अवसर देना। कुछ समय के लिए उत्पादन चला भी, पर कुछ महीनों बाद ही सब बंद हो गया।

स्वच्छता की क्रांति बनी 'कबाड़' : नैपकीन इकाइयां बनीं शोपीस, मशीनें खा रहीं जंग !

आज इन इकाइयों के हालात देखकर कोई नहीं कह सकता कि यह कभी “उद्योग” के रूप में शुरू हुई थीं। भवनों की दीवारों से पलस्तर झड़ चुका है, मशीनों पर मोटी धूल और जंग की परत जम चुकी है। इन इकाइयों में काम करने वाली महिलाओं ने बताया कि शुरू में हमें प्रशिक्षण मिला और कुछ दिन उत्पादन चला भी। मगर फिर मशीनें खराब हो गईं। पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों से जब पूछा गया कि इकाइयां बंद क्यों पड़ी हैं, तो उनका जवाब था उद्योग समितियां निष्क्रिय हैं, मशीनें खराब हो गई हैं और रखरखाव का बजट नहीं मिल सका।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : उप निदेशक का फूटा गुस्सा, क्यों नहीं पूरे अधूरे शौचालय !

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग नें एक हजार लाभार्थियों को दिया आवास …

सपा का ब्राह्मण कार्ड : स्व. जनेश्वर मिश्रा कि जयंती पर साईकिल दौड़ाकर दी राजनितिक रफ़्तार …

छात्रों के ‘आक्रोश’ ने ‘हिलाया’ प्रशासन: भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी व छात्रसंघ चुनाव पर ‘गरजी’ आवाज़

City News Uttar Pradesh

बांदा में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पुत्र को दिया जन्म

City News Uttar Pradesh

पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना की पैनी नजर : आतंकी लॉन्चपैड ध्वस्त करने की बड़ी तैयारी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़