City News Uttar Pradesh
वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ : पुलिस ने दो सदस्यों को दबोचा, अवैध हथियार भी बरामद
उत्तर प्रदेश

वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ : पुलिस ने दो सदस्यों को दबोचा, अवैध हथियार भी बरामद

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के दिशा-निर्देश पर चिल्ला थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 2-3 जून की रात घूरा रोड से दो आरोपियों आकाश निषाद और कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी डिघवट थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इनके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को गिरोह का तीसरा सदस्य विक्रम निषाद उर्फ शेरा का नाम बताया, जो फिलहाल जेल में बंद है।

वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ : पुलिस ने दो सदस्यों को दबोचा, अवैध हथियार भी बरामद

बताया गया कि विक्रम को पैलानी पुलिस ने 3 मई को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह हमीरपुर के सुमेरपुर से एक ट्रैक्टर चोरी करने सहित चिल्ला क्षेत्र में 23 जनवरी और 15 फरवरी को वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्वराज ट्रैक्टर, 6 मोटरसाइकिल, 3 बैटरियां, एक 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस और 10,500 रुपये नगद बरामद किए हैं। ये आरोपी फतेहपुर, हमीरपुर, चित्रकूट और बांदा जिलों में कई वारदातों के साथ जुड़े हुए हैं। इनके खिलाफ बांदा, हमीरपुर और फतेहपुर के विभिन्न थानों में कुल 8 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अब पूरी ताकत से बाकी गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा की सियासी पिच पर दो ‘कैप्टन’ हिट: सदर में प्रकाश का ‘हैट्रिक दांव’, बबेरू में विशंभर का ‘चौका’ पक्का !

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा : खनिज अधिकारी की शवयात्रा निकाल लगाए मुर्दाबाद के नारे

City News Uttar Pradesh

बांदा हुआ गमगीन : भारत तिब्बत सीमा पुलिस में तैनात जवान की दुर्घटना मौत

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल में गर्मी से 36 की मौत: गर्म हवाओं का तांडव बन गया यमराज

City News Uttar Pradesh

Banda : बंजर भूमि बनती उपजाऊ खेत में हरी खाद खेतों में लहलहाई …

City News Uttar Pradesh

यूपीः चलती कार में किशोरी से गैंगरेप,14 दिन भटका परिवार, लापरवाह थानेदार समेत तीन पुलिसवाले हुए निलंबित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़