27.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश द्वारा ऊर्मिल बांध का औचक निरीक्षण: अफसरों को चेताया, नहीं चलेगी 'लापरवाही'
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश द्वारा ऊर्मिल बांध का औचक निरीक्षण: अफसरों को चेताया, नहीं चलेगी ‘लापरवाही’

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

महोबा। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने जनपद महोबा स्थित ऊर्मिल बाँध का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को चौकन्ना कर दिया। इस दौरान मंत्री ने जलाशय की स्थिति, जल प्रवाह, नहर प्रणाली, साफ-सफाई और पीने के पानी की आपूर्ति व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित दिशा-निर्देश भी दिए।

मंत्री रामकेश द्वारा ऊर्मिल बांध का औचक निरीक्षण: अफसरों को चेताया, नहीं चलेगी 'लापरवाही'

यह बाँध न सिर्फ महोबा बल्कि मध्य प्रदेश के छतरपुर ज़िले के लाखों किसानों के लिए जीवनदायिनी सिंचाई स्रोत है। साथ ही यह महोबा शहर व आसपास के गाँवों के लिए पेयजल आपूर्ति की प्रमुख धुरी भी है। ऐसे में मंत्री के इस निरीक्षण को प्रशासनिक नहीं, बल्कि जनहित में अहम संदेश माना जा रहा है।

मंत्री रामकेश द्वारा ऊर्मिल बांध का औचक निरीक्षण: अफसरों को चेताया, नहीं चलेगी 'लापरवाही'

ऊर्मिल बाँध का जल, नहरों के ज़रिए महोबा व मध्यप्रदेश के छतरपुर तक पहुँचाया जाता है। यह सिंचाई का इतना अहम स्रोत है कि खरीफ और रबी की फसलें इसी पर निर्भर रहती हैं। किसानों की आजीविका से लेकर नागरिकों की प्यास बुझाने तक, यह बाँध सीधे-सीधे ग्रामीण जीवन की धड़कन है।

मंत्री रामकेश द्वारा ऊर्मिल बांध का औचक निरीक्षण: अफसरों को चेताया, नहीं चलेगी 'लापरवाही'

राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि “ऊर्मिल बाँध के रख-रखाव और जल वितरण व्यवस्था में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों और आम नागरिकों को हर हाल में पानी मिलना चाहिए।” निरीक्षण के दौरान मंत्री ने विभागीय अफसरों को साफ निर्देश दिया कि नहरों की सफाई और मरम्मत तत्काल करवाई जाए। जल संरक्षण की दिशा में बाँध की क्षमता बढ़ाने पर योजना बनाई जाए। पेयजल आपूर्ति में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों पर सीधी कार्यवाही की जाएगी। ग्रामीणों को जागरूक किया जाए कि जल स्रोतों का दुरुपयोग न हो।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

माफियाओं का दुस्साहस : बालू खदान मरौली खंड चार व छह प्रशासन-शासन से हैं निर्भय !

सदर विधायक प्रकाश का अखिलेश यादव पर हमला : अपने विधायक बचाएं !

City News Uttar Pradesh

6 राज्यों में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव परिणाम : भाजपा का चार सीटों पर रहा दबदबा, बिहार में आरजेडी, तेलंगाना में टीआरएस और महाराष्ट्र में उद्धव की पार्टी को एक-एक सीट

City News Uttar Pradesh

ओडीएफ हुआ रेलवे क्रासिंग विभाग : अब ट्रेनें भी पकड़ने लगी तेज रफ्तार

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश सिंह की नई पहल : बीडीओ अपने क्षेत्र के सचिव व प्रधानों से हर रोज करेंगे जूम मीटिंग

केंद्रीय दुर्गा महोत्सव समिति की समस्याये “बरकारार” : बैठक में फिर चला “बासी” विचार !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़