24.1 C
Lucknow
October 17, 2026
City News Uttar Pradesh
मौसम के मिजाज निराले : बारिश की दरियादिली से खेती किसानी में आफत आई
उत्तर प्रदेश

मौसम के मिजाज निराले : बारिश की दरियादिली से खेती किसानी में आफत आई

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड में मौसम के मिजाज भी निराले हैं। बारिश न हो तो फसल सूखे। ज्यादा हो जाए तो बुवाई पिछड़े। मौजूदा खरीफ की फसल में कुछ ऐसा ही हुआ है। मानसूनी मौसम शुरू से ही मूसलाधार है। इसने चित्रकूट धाम मंडल में बुवाई में ब्रेक लगा दिया। पानी से लबालब तमाम खेत बुवाई के लिए तैयार नहीं हो पाए। पचास प्रतिशत बुआई पिछड़ गई है।

मौसम के मिजाज निराले : बारिश की दरियादिली से खेती किसानी में आफत आई

इसमें सरकार की प्रमुखता वाले मोटे अनाज (श्रीअन्न) भी शामिल है। चारों जिलों में खरीफ का रकबा लगभग 6.53 लाख 138 हजार हेक्टेयर है। किसानों का कहना है कि देरी से बुवाई का खामियाजा किसानों को उत्पादन में गिरावट के रूप में भुगतना पड़ेगा। वर्तमान हालातों में फसल 20 से 35 फीसदी कम हो सकती है।

मौसम के मिजाज निराले : बारिश की दरियादिली से खेती किसानी में आफत आई

चित्रकूटधाम मंडल में इस वर्ष श्री अन्न योजना में मोटे अनाजों का उत्पादन लक्ष्य 84 हजार 112हेक्टेयर है लेकिन अभी तक 20 हजार हेक्टेयर में ही ज्वार, बाजरा, मक्का, कोदो, सावां आदि बोया जा सका है। इसी प्रकार खरीफ की दलहन -तिलहन लक्ष्य से कोसों दूर है बारिश से तिल और उड़द सड़ गई है। उस पर कोढ़ में खाज यह की सरकारी केंद्रों पर पर्याप्त बीज की भी उपलब्धता नहीं है। वैसे भी पूरी तरह खुला मौसम और धूप न होने से तमाम खेत बुवाई के लिए तैयार नहीं हो पा रहे हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आर्यावर्त बैंक के खातों में करोड़ों की हेरा फेरी : मंत्री रामकेश नें दिये कार्यवाई के निर्देश

‘जन्नत की हकीकत’ जान ‘चौंके’ नोडल अफसर: समझ गये ‘भ्रष्टाचार की नींव’ पर खड़ी योजनाएं

City News Uttar Pradesh

बांदा कोतवाली के सिपाही ने गंवाई जान: परिवार में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

गोवर्धन पूजा बनी जनभावना की पुकार: योगी से गौवंशों के संरक्षण की कामना

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ‘सियासत’ के बने धुरंदर: धर्म व राजनीति का दिखा संगम, विरोधी खेमे में सन्नाटा !

City News Uttar Pradesh

दो बाइकों की टक्कर, युवक की मौत: तीन लोग गंभीर रूप से घायल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़