23.9 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
अजब और गजब : गुरुजी पर नोटों की बरस रही कृपा, दया की दरकार
उत्तर प्रदेश

अजब और गजब : गुरुजी पर नोटों की बरस रही कृपा, दया की दरकार

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों की जांच शुरू है। इसमें नई-नई दिलचस्प कहानियां सामने आ रही हैं। छात्रों ने कॉपियों में गुरुजी के नाम अजब – गजब के संदेश लिखे हैं। कुछ ने तो कॉपियों में 200 से 500 रुपये तक के नोट भी रख दिए हैं। ‘गुरुजी ! माफ कीजिएगा, कॉपी में ज्यादा नहीं लिखा, पास कर दीजिएगा, भविष्य खराब न कीजिएगा’। हाईस्कूल और इंटर की कापियां जांचने के दौरान परीक्षकों को आखिरी पेज पर कुछ ऐसे नोट पढ़ने को मिल रहे हैं। शनिवार को इंटर अंग्रेजी की कॉपी में परीक्षार्थी कुछ यही लिखकर पास करने का अनुरोध किया है। रुपये भी निकल रहे हैं।

अजब और गजब : गुरुजी पर नोटों की बरस रही कृपा, दया की दरकार

हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज और इंटर की कॉपियां डीएवी इंटर कॉलेज में जांची जा रही हैं। दोनों केंद्रों में लगभग 575 परीक्षक मूल्यांकन में लगे हैं। हाईस्कूल और इंटर की कॉपियां जांच रहे परीक्षकों ने बताया कि कई परीक्षार्थियों ने कॉपी में बहुत कम लिखा है। एक परीक्षक ने बताया कि कई छात्र-छात्राओं ने पास करने के लिए तरह-तरह के नोट लिखे हैं।

अजब और गजब : गुरुजी पर नोटों की बरस रही कृपा, दया की दरकार

किसी ने फेल होने पर नौकरी नहीं मिलने की बात लिखी तो किसी शादी टूट जाने का हवाला देकर पास करने का संदेश लिख डाला। परीक्षकों ने बताया कि गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान आदि विषयों में परीक्षार्थी मुश्किल से पास हो रहे हैं। ज्यादातर कापियां खाली मिल रही हैं। बजरंग विद्यालय और डीएवी कॉलेज के परीक्षकों ने बताया कि कॉपियों में 100 ,और 500 रुपये के नोट निकल रहे हैं। साथ में नोट भी लिखा कि- रुपये लीजिए और नंबर दीजिए। कई ने तो नंबर दिखाने पर ऑनलाइन ट्रांसफर तक की बात लिख डाली है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा की “निहालपुर बालू खदान अवैध खनन से निहाल” : प्रशासन बना “बहरा और सूरदास” ?

City News Uttar Pradesh

Banda : फुटपाथ किनारे सो रहे चार मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल …

City News Uttar Pradesh

दीपावली पर पटाखा बाजार में भी “बाबा के बुल्डोजर” खरीद की धूम

City News Uttar Pradesh

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र बोले: अब न दंगा और न गुंडा, बाकी सब चंगा, आज यूपी में है कानून का राज

बांदा में घोर आश्चर्य: “गांव में मुर्दे भी करते हैं मनरेगा मजदूरी”, लाखों का हो गया उन्हें भुगतान

City News Uttar Pradesh

Banda- बालू की ढुलान में रेलवे कूदा, करेगा कमाई, ट्रकों की आफत आई !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़