City News Uttar Pradesh
कबाड़ की दुकान में फिर मिलीं 1268 सरकारी किताबें, स्कूली बच्चों को बांटी जानी थी मुफ्त, कबाड़ी को भेजा जेल
उत्तर प्रदेश

कबाड़ की दुकान में फिर मिलीं 1268 सरकारी किताबें, स्कूली बच्चों को बांटी जानी थी मुफ्त, कबाड़ी को भेजा जेल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मुफ्त बांटी जाने वाली किताबें कबाड़ की दुकानों में मिलने का सिलसिला जारी है। एक पखवारे के अंदर दूसरी बार पुलिस ने कबाड़ की दुकान से पांच बोरियों से 1268 सरकारी पुस्तकें बरामद की हैं। पुलिस ने दो के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी कबाड़ी को जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक यह पहली से 8वीं कक्षा की पुस्तकें हैं। छह फरवरी को कबाड़ की दुकान में मिली पुस्तकों की जांच भी अभी चल रही है। अब दूसरी घटना ने मुफ्त किताबों के वितरण पर बेसिक शिक्षा विभाग की पोल खोल दी।

कबाड़ की दुकान में फिर मिलीं 1268 सरकारी किताबें, स्कूली बच्चों को बांटी जानी थी मुफ्त, कबाड़ी को भेजा जेल
1268 government books were found again in the junk shop, were to be distributed free of cost to the school children, the junker was sent to jail

रविवार को कोतवाली उप निरीक्षक तुषार श्रीवास्तव की अगुवाई में पुलिस ने तिंदवारी रोड स्थित कबाड़ी की दुकान में छापा मारा। यहां प्लास्टिक की पांच बोरियों में 1268 सरकारी किताबें पाई गईं। पुलिस ने इन्हें कब्जे में ले लिया। किताबें खरीदने वाले आरोपी विमल को भी हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। उप निरीक्षक ने बताया कि आरोपी कबाड़ी विमल समेत दो के विरुद्ध संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। किताबें बेचने वाले की खोजबीन की जा रही है। बरामद किताबों के संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग से जानकारी मांगी गई है।


– छह फरवरी को बरामद हुईं थीं 5519 किताबें

जांच के दौरान जो भी नाम सामने आएगा कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि एक पखवारे में दूसरी बार कबाड़ की दुकान में सरकारी किताबें पुलिस ने बरामद की हैं। हाल ही में छह फरवरी को बबेरू कोतवाली पुलिस ने 14 प्लास्टिक की बोरियों से 5519 किताबें बरामद की थीं। ये किताबें भी कबाड़ी की दुकान से मिली थीं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था। दूसरी तरफ किताबें बेचने के लिए जिम्मेदार शिक्षक को बीएसए ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। इसकी जांच भी अभी चल रही है। बता दें कि अभी पहले मामले की जांच पूरी भी नहीं हो सकी कि दूसरी घटना सामने आ गई है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एसपी के कड़े निर्देश : बबेरू सर्किल के थानों में विवेचना का शीघ्र हो निस्तारण

हमीरपुर : दिवंगत डॉक्टर को भाजपा ने बनाया चिकित्सा प्रकोष्ठ का सह संयोजक, जिले में हुई किरकिरी …

जिले में प्राथमिक उप स्वास्थ केंद्र बदहाल : चिकित्सीय स्टाफ गायब, स्वास्थ सेवायें बदहाल

City News Uttar Pradesh

Banda : गेहूं खरीद केंद्र में खरीद न होने किसानों ने स्टेट हाईवे पर लगाया जाम …

डीएम नगेन्द्र प्रताप करेंगे डाक्टरों की कमी दूर : संविदा पर नियुक्तियों के दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

जिला चिकित्सालय बन गया है कसाई बाड़ा ? लूट सके तो लूट की मुहिम का बोलबाला !

ब्रेकिंग न्यूज़