- विनोद मिश्रा
बांदा । जिलाधिकारी आनंद सिंह नें पंचायत चुनाओ के साथ ही कोरोना कहर ,दबाओ की कालाबाजारी को लेकर गंभीर मैराथन समीक्षा की। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन की तैयारी , मतगणना स्थल की व्यवस्था, नामांकन पत्रों की तैयारी, बैरीकेडिग व कर्मचारियों के प्रशिक्षण समेत अन्य तैयारियों को जाना परखा। निर्देश दिए कि जिस पदाधिकारी को जो जिम्मेदारी दी गई है, वह समय पर पूरी कराएं। सभी अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करें।

बैठक में प्रभारी अधिकारी कार्मिक ने बताया कि मतदान व मतगणना को लेकर प्रशिक्षण सम्पन्न हो गया है। 9720 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के दौरान लगभग तीन सौ कार्मिक अनुपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण से गायब रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि मतदान कार्मिकों की ड्यूटी समय से प्रिन्ट कराई जाए। समस्त खंड विकास अधिकारी मतगणना स्थल में स्वयं जाकर देखें, कितनी टेबलें लगाई जाएंगी, इसका विवरण तैयार किया जाए। शारीरिक दूरी का पालन कराने की योजना तैयार कर ली जाए। प्रभारी अधिकारी परिवहन को निर्देश दिया कि सौ फीसद वाहन अधिग्रहण की तामीला की कार्यवाही शीघ्र करा ली जाए। मतदान कर्मियों के लिए अधिक से अधिक बसों का प्रयोग किया जाए। रूट चार्ट समय से तैयार कर लिया जाए।

प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम ने बताया कि विकास भवन में कमरा नंबर 230 से संचालित किया गया है। दूरभाष नंबर- 05192-220078 है। आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। डीएम ने कहा कि कंट्रोल रूम में शिकायतें आती हैं, उनको रजिस्टर में अंकित करते हुए संबंधित को जानकारी देकर कार्रवाई की जाए।

जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को आदर्श अचार संहिता का पूर्णत: पालन कराने के निर्देश देते हुए कहा कि अति संवेदनशील बूथों का प्रतिदिन क्षेत्राधिकारियों के साथ भ्रमण करें। शस्त्र जमा कराने की कार्रवाई पूरी कर ली जाए। वर्तमान में कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों को जागरूक करें। लेखपालों को निर्देश दें कि अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमण करें और जिन लोगों में लक्षण पाए जाएं, उनकी तत्काल जांच कराएं। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा गठित टीम के माध्यम से आवश्यक दवाओं की किट तत्काल उपलब्ध कराई जाए।सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार प्रात: सात बजे तक साप्ताहिक बंदी व नाइट कर्फ्यू पूरे जिले में लागू है। इसका पूरी तरह पालन कराया जाए। कालाबाजारी, जमाखोरी किसी भी दशा में न हो, जो भी जमाखोरी, कालाबाजरी करते हुए मिले, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। सीडीओ हरिश्चन्द्र वर्मा, एडीएम संतोष बहादुर सिंह, एसडीएम सुधीर कुमार, सभी एसडीएम, परियोजना निदेशक डीआरडीए आरपी मिश्रा समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
