- विनोद मिश्रा
बांदा। बांदा – चित्रकूट लोकसभा सीट पर “भाजपा की जीत को ग्रहण” लग सकता है ? इसका मुख्य कारण पार्टी द्वारा वर्तमान सांसद “आरके पटेल को पुनः प्रत्याशी बनाया” जाना है ? सांसद “आरके पटेल के विरुध्द संगठन में ही विरोध की स्थिति ज्वार -भाटा सी तब्दील” होती जा रही है ?

विरोध की स्थिति से बौखलाये सांसद एवं उनके “लाडले पुत्र के भी बोल बिगड़” चुके हैं ? इन दोनोँ “पिता -पुत्रों के गड़बड़ झाले एवं पार्टी विरोधी कथित गतिविधियों कें नये -पुराने वीडियो जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल” हो रहें हैं जो अत्यन्त “चिंताजनक हालात से उत्पन्न” कर रहें हैं। एक वायरल वीडियो में तो महिला आरके पटेल पर मानिकपुर विधानसभा उप चुनाव में भाजपा कें ब्राह्मण प्रत्याशी कें विरोध में मतदान हेतु उकसानें का आरोप लगा रही है।

महिला कहती है की उसने सांसद से कहा की आप भाजपा में रहकर भाजपा का विरोध करने को क्यों कर रहें हैं ? हालांकि हम इस वीडियो की सत्यता पर अपनी सहमति की मुहर नहीं लगाते, लेकिन “यह वीडियो वायरल होकर मतदाताओं कें जेहन को उद्वेलित” कर रहा है। भाजपा समर्थित “ब्रह्मण मतदाताओं में तो आश्चर्य भरा गुस्सा उफनता” सा दिख रहा है।

एक अन्य वीडियो सांसद पुत्र का है जो सरे आम जनता को मां -बहन की गालियों से नवाज रहे हैं ! सांसद भी अपनी कथित करतूतों के वायरल हो रहे वीडियो क्लिपिंग के संबंध में सफाई देने कें लिये उचित प्लेटफार्म पर अब तक तो नहीं आये ? सांसद पटेल की छवि एक जमाने में कथित तौर पर “डकैत पोशकों” की रही है। प्रारंभिक चुनाओं में इनकी “विजय को डकैतों कें आशिर्वाद से भी जोड़ कर देखा जाता रहा” है। यह मामला विधानसभा सत्र में भी हाउस में चर्चित रहे हैं !

खैर इसके बाद “वाल्मीकि के रोल” में जनता नें स्वीकारा तो राजनीतिक परिदृश्य में कामयाबियां सी हासिल की। लेकिन यह सब एक “नकाबपोश” सी स्थिति मानी जा रही है ? कुल मिलाकर सांसद एवं प्रत्याशी के खिलाफ जन मानस में अप्रत्यक्ष तौर पर “विरोध का सा सैलाब” है ? “श्रीराम ही मालिक” हैं की इस लोक सभा सीट में चुनावी परिणाम का “ऊंट किस करवट” बैठेगा। क्योंकि स्थतियां “मुंह में राम बगल में छूरी” वाली सी हैं ?
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
