28.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : माध्यमिक शिक्षकों ने बीएलओ ड्यूटी न लगाने को दिया ज्ञापन …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी से माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को बीएलओ, चुनाव ड्यूटी एवं मतदाता सूची के कार्य से मुक्त करने की मांग की है। संघ पदाधिकारियों ने इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है।


माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा.गणेश सिंह पटेल, जिला मंत्री मोहम्मद बाकर ने संयुक्त बयान जारी किया है। कहा कि एक ओर जहां माध्यमिक विद्यालयों में भर्ती नहीं हो रही है। पद के सापेक्ष 50 प्रतिशत शिक्षक ही शेष बचे हैं। अभिभावक संघ से भी शिक्षकों को नहीं रखा गया है। कोरोना के कारण लाकडाउन के उपरांत बंद विद्यालयों को खोला गया है।

ऐसे में जुलाई-अगस्त, सितंबर माह में विद्यालयों के शिक्षकों को ऑनलाइन पढ़ाई के साथ छात्र-छात्राओं के प्रवेश, रजिस्ट्रेशन, कक्षा 10 व 12 के बोर्ड फॉर्म भराना, छात्रवृत्ति के रजिस्ट्रेशन फॉर्म को ऑनलाइन करना, मासिक टेस्ट कराना, त्रैमासिक परीक्षा कराना, प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में परिषद की वेबसाइट पर अंक अपलोड करना, अगस्त के अंतिम सप्ताह में आंतरिक मूल्यांकन करना एवं अन्य विभागीय कार्यों सहित दूसरे विभागों के विभिन्न प्रकार की गतिविधियां शिक्षकों एवं छात्रों के माध्यम से आफलाइन या आनलाइन संचालित कराने की जिम्मेदारी भी शिक्षकों पर है। ऐसे में अगर शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ काम में लगाई जाती है तो विभागीय कार्य सहित शिक्षण कार्य प्रभावित होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के तमाम कार्य समय से न होने के कारण प्रभावित होंगे।

मो.बाकर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी शिक्षकों से केवल शैक्षणिक कार्य कराने के लिए ही तमाम विभागों को पहले ही आदेश दे रखा है। ऐसे में शिक्षकों से चुनाव ड्यूटी कराना सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना है। साथ ही इससे शिक्षा व्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ओवरलोडिंग के विरुद्ध चलाया अभियान, सात वाहनों को किया गया सीज

यूपी की गर्माती सियासत : अखिलेश के बाद अब मुलायम के विरोध में शिवपाल यादव, कहा – नेताजी चाह लेते तो जेल से रिहा हो जाते आजम खां

City News Uttar Pradesh

महोबा में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बाेले, पहले लड़कों की नहीं होती थी शादी, अब घर-घर पहुंच रहा पानी

City News Uttar Pradesh

Banda : सांसद आदर्श ग्राम रहे कटरा कालिजर में पेयजल समस्या, अधिकारी बेपरवाह ! …

विधायक ओम मणि द्वारा ‘कालिंजर’ को मिलेगी नई पहचान: दुर्ग बनेगा ‘पर्यटन हब’

City News Uttar Pradesh

महिलाओं के बीच हुए विवाद ने लिया बड़ा रूप : लाठी-डंडे लेकर निकल आए पुरुष, दो पक्षों के बीच मारपीट में छह लोग हुए घायल, पुलिस जांच में जुटी

ब्रेकिंग न्यूज़