- विनोद मिश्रा
बांदा। बांदा-चित्रकूट के सांसद रहे प्रयागराज के उद्योगपति श्यामाचरण गुप्ता का शुक्रवार की रात को निधन हो गया है। कोरोना संक्रमित पूर्व सांसद दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली। पूर्व सांसद के भतीजे अनिल अग्रहरि ने उनके निधन की पुष्टि की।

आपको बता दें कि होली के दिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों में पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्ता और उनकी पत्नी जमनोत्री गुप्ता भी शामिल थीं। श्यामाचरण गुप्ता को परिजन उपचार के लिए दिल्ली लाए थे। उनकी पत्नी जमनोत्री गुप्ता होम आइसोलेशन में थीं।
श्यामाचरण गुप्त भारतीय जनता पार्टी से प्रयागराज और समाजवादी पार्टी से बांदा चित्रकूट के सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा श्यामाचरण गुप्त प्रयागराज के पूर्व मेयर भी रहे थे।

श्यामाचरण गुप्ता के निधन से बांदा प्रयागराज,परिवार, व्यापार जगत व राजनैतिक गलियारों सहित प्रदेश में शोक की लहर है।बांदा सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )




![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
