27.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
माननीय मौन, जनता त्राहिमाम: सड़कें बनी मौत का जाल, नेता आराम कुर्सी पर
उत्तर प्रदेश

माननीय मौन, जनता त्राहिमाम: सड़कें बनी मौत का जाल, नेता आराम कुर्सी पर

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “ए भाई जरा देख के चलो, आगे भी पीछे भी” यह लाइन अब फिल्मी नहीं, बल्कि हकीकत है बबेरू विधानसभा की। यहां विकास नहीं, बर्बादी की कहानी लिखी जा रही है। यहां सड़कों की दुर्दशा देखकर लगता है कि जैसे विकास ने इस नगर से नाता तोड़ लिया है। बारिश का पानी जमा है, गड्ढे तालाब बन गए हैं और कीचड़ से भरे रास्तों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हालात इतने भयावह हैं कि सहकारी समिति तक पहुंचने के लिए पैदल नहीं, बल्कि तैर कर जाना पड़ रहा है। समिति के मैदान में पानी का समंदर है, लेकिन निकासी की कोई व्यवस्था नहीं।

माननीय मौन, जनता त्राहिमाम: सड़कें बनी मौत का जाल, नेता आराम कुर्सी पर

कस्बे में सुंदर कुआं से लेकर पुरानी तहसील तक सड़कें उखड़ी पड़ी हैं। इस जर्जर मार्ग से होकर प्राचीन सिद्धपीठ हनुमान मंदिर, सराफा बाजार और बच्चों के स्कूल जाने का रास्ता गुजरता है। हालत इतनी बदतर है कि आए दिन राहगीर, वाहन चालक और मासूम बच्चे गहरे गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं। स्थानीय जनता का कहना है कि इन सड़कों पर चलना खुद मौत को दावत देने जैसा है।

माननीय मौन, जनता त्राहिमाम: सड़कें बनी मौत का जाल, नेता आराम कुर्सी पर

चौंकाने वाली बात यह है कि जिले की राजनीति को संचालित करने वाले दो बड़े नाम सांसद कृष्णा पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल इसी कस्बे के निवासी हैं। इसके अलावा बबेरू के विधायक विशम्भर यादव भी हैं, नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता हैं लेकिन चारों माननीयों की चुप्पी जनता को और आक्रोशित कर रही है। सवाल उठ रहे हैं कि जब नेताओं के अपने घर की गलियां ही नरक बन चुकी हैं तो पूरे क्षेत्र की सुध कौन लेगा?

माननीय मौन, जनता त्राहिमाम: सड़कें बनी मौत का जाल, नेता आराम कुर्सी पर

इन खस्ता हाल सड़कों ने स्थानीय दुकानदारों की कमर तोड़ दी है। सराफा बाजार समेत कस्बे के कई इलाकों में ग्राहक आना छोड़ चुके हैं। बारिश का पानी दुकानों तक पहुंच रहा है, जिससे व्यापार ठप पड़ा है। लोग कहते हैं कि सड़कें नहीं सुधरीं तो कारोबार चौपट हो जाएगा। आखिर कब तक चलेगा यह अंधेर ? कब तक खस्ताहाल सड़कें जानलेवा गड्ढों में तब्दील रहेंगी ? और कब तक नेताओं की चुप्पी जनता की तकलीफों पर भारी पड़ेगी ?

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाई की बारात से लौट रहे तीन युवकों की ट्रक चपेट में मौत : ट्रक सहित चालक फरार

मंडलायुक्त अजीत कुमार का कड़ा रुख: बोले- प्रशासनिक व्यवस्था में ढिलाई नहीं होगी बर्दाश्त

City News Uttar Pradesh

बांदा में फिर महकने लगी ‘बासमती’ चावल की खुशबू : खेती में बंपर मुनाफा

City News Uttar Pradesh

प्रसपा का प्रदर्शन : किसानों और महंगाई के मुद्दे पर दिया ज्ञापन …

City News Uttar Pradesh

राष्ट्रीय लोकदल की बैठक में जनता से जुड़ने का बना रोडमैप: संगठन को मजबूत करने पर जोर

City News Uttar Pradesh

रिक्रूटों को पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने दिए टिप्स, निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों को पूरा करने के दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़