- शरद मिश्रा
बांदा। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के आठ साल के शासनकाल को कांग्रेस ने कानून व्यवस्था की “सबसे बड़ी विफलता” करार दिया है। आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित और प्रवक्ताओं ने सीधे कहा ‘आठ साल’ में प्रदेश सहित बांदा ‘अपराधियों का गढ़’ बन गया है, कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। अपराधियों के इशारे पर सरकार चल रही है। और पूरी तरह से असफल साबित हुई है।

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने पत्रकारों से कहा ‘भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन एनसीआरबी के आंकड़े साफ बताते हैं कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं और दलितों के खिलाफ अपराध सबसे अधिक हो रहे हैं’। बांदा में आए दिन जघन्य घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी दौरान कांग्रेस जिला प्रवक्ता मुमताज ने कहा ‘एनसीआरबी की रिपोर्ट में भाजपा शासित उत्तर प्रदेश हत्या, बलात्कार और दलित- महिला अपराधों में नंबर वन’ है।

शीर्ष 10 अपराध प्रभावित राज्यों में ज्यादातर भाजपा शासित हैं। कांग्रेस नेताओं ने इस मौके पर कहा कि ऐसी शर्मनाक स्थिति में मुख्यमंत्री को नैतिक आधार पर तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। इस दौरान प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षितके साथ प्रवक्ता/पीसीसी भगवानदीन गर्ग, पीसीसी धर्मेश कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
