
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में एक बार फिर बासमती चावल की बहार होगी। किसानों का रुझान पुनः इसकी खेती की ओर बढ़ा है। बांदा जिला ढाई दशक पहले धान का कटोरा कहा जाता था। यहां के सुगंधित चावल बासमती, परसन की व्यापारियों में बहुत मांग थी। सरकारी क्रय केंद्रों पर पतले और सुगंधित धान की खरीद न होने से किसान मोटा धान बोने लगे थे। इससे यहां सुगंधित चावल की उपज कम होने लगी, लेकिन एक बार फिर किसानों का रुझान खुशबू वाले धान बासमती, परसन की ओर बढ़ा है। सरकारी बीज भंडार पर उनके बीज न मिलने पर भी किसानों ने बाजार से बीज खरीद कर धान की रोपाई की है।

दरअसल किसानों को पिछले साल दाम अच्छे मिलने से किसानों का रुझान बासमती और परसन की ओर बढ़ा। इस साल 63 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में धान की रोपाई की गई है। इसमें करीब 60 हजार हेक्टेयर में सुगंधित धान रोपा गया है। सबसे अधिक बांदा के नरैनी, अतर्रा आदि क्षेत्रों में 30 हजार हेक्टेयर से पतला धान रोपित किया जा रहा है। प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह का कहना है कि सरकार को बाजार रेट पर पतले धान की भी खरीद सरकारी केंद्र पर खरीद करनी चाहिए। भुगतान समय पर हो यह भी तय करना चाहिए।

विश्व बाजार में पतले धान की मांग अधिक है। इसी प्रकार प्रगतिशील किसान मोहम्मद असलम का कहना है कि मोटे धान की फसल देर से तैयार होती है। इससे रबी की फसल पिछड़ जाती है। मोटा धान पतले से आधे दाम पर मिलता है। इस कारण किसानों का रुझान पतले धान की ओर बढ़ा है। बासमती चावल प्रोसेसिंग इकाई अगर यहां लगा दी जाए तो किसानों का फायदा होगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
