City News Uttar Pradesh
डायरिया का विस्फोट: अस्पतालों में अफरातफरी, मरीजों की भीड़ में ‘दम’ तोड़ती सरकारी व्यवस्था !
उत्तर प्रदेश

डायरिया का विस्फोट: अस्पतालों में अफरातफरी, मरीजों की भीड़ में ‘दम’ तोड़ती सरकारी व्यवस्था !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में ‘बरखा रानी की तेज और हल्की फुहारें अब राहत नहीं, बल्कि बीमारी का सबब बन गई हैं’। बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने जहां लोगों को बेहाल किया है, वहीं डायरिया और बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। हालात ऐसे हो चले हैं कि सरकारी अस्पतालों की ओपीडी और इमरजेंसी तक फुल हो चुकी है।

डायरिया का विस्फोट: अस्पतालों में अफरातफरी, मरीजों की भीड़ में ‘दम’ तोड़ती सरकारी व्यवस्था !

शनिवार की सुबह अस्पताल खुलते ही मरीजों की कतारें लग गईं। 1200 से ज्यादा लोगों ने ओपीडी में रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें डायरिया और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या सर्वाधिक रही। डॉक्टरों के कक्षों में भीड़, पर्चा काउंटर पर अफरा-तफरी और दवा काउंटर पर धक्का-मुक्की ये सब आजकल अस्पताल की रोजमर्रा की तस्वीर बन गए हैं। जब ओपीडी बंद हो गई, तो डायरिया और बुखार से पीड़ित मरीज सीधे ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी में पहुंचे।

डायरिया का विस्फोट: अस्पतालों में अफरातफरी, मरीजों की भीड़ में ‘दम’ तोड़ती सरकारी व्यवस्था !

स्थिति इतनी भयावह रही कि बेड फुल होने पर मरीजों को गद्दीदार बेंचों पर लिटाकर इलाज करना पड़ा। कुछ मरीजों को भर्ती करना पड़ा, जिनकी हालत अधिक गंभीर थी। उपचार के बाद सरकारी दवा लेने पहुंचे मरीजों और तीमारदारों को और भी मुसीबत का सामना करना पड़ा। दवा वितरण काउंटर पर न कोई सुरक्षा कर्मी, न कोई कतार व्यवस्था सिर्फ धक्का-मुक्की और तकरार! कई मरीजों के बीच बहस और मारपीट की नौबत भी आई। यह सब खुलेआम हुआ लेकिन जिम्मेदार बेखबर दिखे।

डायरिया का विस्फोट: अस्पतालों में अफरातफरी, मरीजों की भीड़ में ‘दम’ तोड़ती सरकारी व्यवस्था !

ईएमओ डॉ. विनीत सचान ने बताया कि, “बारिश के बाद मौसम में आई नमी और गंदगी के कारण डायरिया, बुखार और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीज बड़ी संख्या में आ रहे हैं। अस्पताल में स्टाफ पर लोड बढ़ गया है, लेकिन इलाज में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश ने किसानों को किया जागरूक: बोले- कृषक कल्याण हेतु योगी प्रतिबद्ध

City News Uttar Pradesh

Banda : किसानों की आय दोगुनी करने को चलाया जागरूकता अभियान…

City News Uttar Pradesh

एसपी अभिनन्दन ने पुलिस लाइन का किया औचक निरीक्षण, कहा- गुणवत्ता पूर्वक कराया जाये निर्माण कार्य

City News Uttar Pradesh

आदिपुरुष के मेकर्स को हाईकोर्ट की कड़ी फटकार: कहा- आने वाली पीढ़ियों को क्या सिखाना चाहते हैं ?

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप ने ‘बांदा’ में बजाई ‘खतरे की घंटी’: सुपर एल नीनो से डूबेगी किस्मत ?

City News Uttar Pradesh Desk

सबको शिक्षा व समानता का मिले अधिकारः बाबू सिंह कुशवाहा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़