City News Uttar Pradesh
लोकसभा चुनाव : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा दावा, कहा- सवाल सीट का नहीं जीत का है
उत्तर प्रदेशराजनीति

राजनीति : लोकसभा चुनावों को लेकर बसपा ने बनाई नई रणनीति, सेक्टर पदाधिकारी सीधे मायावती को करेंगे रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश : लोकसभा चुनावों को लेकर बसपा ने अपनी नई रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके अंतर्गत पहले की मंडल स्तरीय व्यवस्था को समाप्त करते हुए पूरे उत्तर प्रदेश को नौ सेक्टर में बांट दिया गया है। सभी सेक्टरों में दो से तीन पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। सभी पदाधिकारी अपने लोकसभा क्षेत्रों से संबंधित रणनीति बनाने के लिए स्वतंत्र होंगे और अपने क्षेत्र से संबंधित चुनावी गतिविधियों के लिए सीधे मायावती को रिपोर्ट करेंगे।

राजनीति : लोकसभा चुनावों को लेकर बसपा ने बनाई नई रणनीति, सेक्टर पदाधिकारी सीधे मायावती को करेंगे रिपोर्ट
Politics: BSP has made a new strategy regarding the Lok Sabha elections, sector officers will report directly to Mayawati

पार्टी सूत्रों के मानें तो बहुजन समाज पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपना पारंपरिक आधार वोट बनाए रखने की है। इसके लिए उसे दलितों-महादलितों के साथ मुसलमानों का साथ पाना है। पार्टी किसी सांप्रदायिक विभाजन को रोकने के लिए अभी से हर सेक्टर में विशेष पदाधिकारियों की नियुक्ति करेगी जो उसके मतदाताओं के बीच पार्टी की स्थिति को साफ करने का काम करेंगे।

add
बसपा नेता ने निचले स्तर पर संगठन की गतिविधियों को तेज करने के लिए सीधे पहल की है और कई योजनाओं के सहारे अपने कोर मतदाताओं तक पहुंचने और उन्हें अपने साथ जोड़ने की कोशिश की है। जब से भाजपा ने दलित-महादलित मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के सहारे उनमें दखल देने की कोशिश की है, बसपा का यह वोट बैंक उससे टूटा है। मायावती की सबसे बड़ी चुनौती इसी वोट बैंक को अपने साथ लाना है। यही कारण है कि मायावती का सबसे ज्यादा जोर अपने इन्हीं मतदाताओं की ‘घर वापसी’ कराने पर है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम और एसपी नें दीपावली पर्व पर दी शुभकामनाएं: पटाखों से सावधानी पर जोर

City News Uttar Pradesh

बिजली कनेक्शन लेने वाले नए उपभोक्ताओं को देने पड़ेंगे पांच से 10 हजार रुपये, स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य

City News Uttar Pradesh

बरसात में ‘ज़हरीली’ सरसराहट : सर्पदंश का बढ़ता कहर, हर साल निगल रहा ज़िंदगियाँ

डीएम अमित का ‘अफसरशाही’ पर फूटा ‘गुस्सा’: 11 अधिकारियों का ‘रोका’ वेतन, मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh Desk

रामनवमी की रात शानदार प्रोग्राम : सबके प्यारे राम नें बांधा शमां !

ख़बर का असर : अवैध खनन में दी क्लीन चिट, एसडीएम की गई कुर्सी !

ब्रेकिंग न्यूज़