24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
दादा-दादी के साथ छत पर सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, दो की मौत, एक भाई की हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश

दादा-दादी के साथ छत पर सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, दो की मौत, एक भाई की हालत गंभीर

  • ब्यूरो रिपोर्ट

महोबा। छत पर सो रहे पांच भाई-बहनों में से तीन को सर्प ने डस लिया। जिनमें से भाई-बहन की मौत हो गई जबकि छोटी बहन का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। घटना से गांव में मातम का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दादा-दादी के साथ छत पर सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, दो की मौत, एक भाई की हालत गंभीर
Snake bitten brother and sister sleeping on the terrace with grandparents, two died, one brother’s condition critical

महोबकंठ के इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी रामनरेश अहिरवार और उसकी पत्नी अनीता दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी का काम करते हैं जबकि उनके पांच बच्चे मिथुन (20), सरोज कुमारी (16), वीर नारायण (12), प्रीति (10) व मोहित (07) घर पर दादा-दादी के साथ रहते थे। शनिवार की रात पांच भाई-बहन गर्मी व उमस होने के चलते छत पर लेटे थे।

दादा-दादी के साथ छत पर सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, दो की मौत, एक भाई की हालत गंभीर
Snake bitten brother and sister sleeping on the terrace with grandparents, two died, one brother’s condition critical

देर रात सोते समय सरोज कुमारी, वीर नारायण और प्रीति को जहरीले सर्प ने डस लिया। जिससे तीनों की हालत बिगड़ गई। परिजन तीनों बच्चों का झाड़-फूंक कराते रहे। रविवार की शाम तीनों की हालत बिगड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने सरोज कुमारी और वीर नारायण को मृत घोषित कर दिया जबकि प्रीति की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना दिल्ली में रह रहे माता-पिता को दी गई है। सूचना पर नायब तहसीलदार विकास कुमार ने कानूनगो व लेखपाल के साथ मौके पर पहुंच जांच की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड पैकेज से बनी ‘करोड़ों की बांदा मंडी’ को वर्षों से ‘क‍िसानों का इंतजार’

City News Uttar Pradesh

Banda- मंडला युक्त नें तीन बीएलओ का रोका वेतन

City News Uttar Pradesh

गेहूं खरीद में सरकारी क्रय केंद्रों को बाजार नें पटका : सन्नाटे नें बढ़ाई चिंता !

विधायक प्रकाश नें जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण: मच गई हलचल

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद के निर्देश : शीघ्र दुरुस्त हों गोआश्रय के स्थाई और अस्थाई स्थल …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ‘लोकतंत्र की जड़ों’ को ‘मजबूत’ करने उतरे मैदान में: ‘समीक्षा’ में दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़