- विनोद मिश्रा
बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें पार्टी कार्यकर्ताओं को मिशन 2024 फतेह करने का पाठ पढ़ाया। संकल्प दिलाया की प्रधान मंत्री पद पर नरेंद्र मोदी की हैट्रिक के लिये बूथ स्तर पर मजबूती से अभियान चलाना हैं। हमारा लक्ष्य है की यूपी में सभी 80 सीटों पर भाजपा की विजय पताका फहरे।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद पार्टी जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। राज्य मंत्री निषाद नें इस बात पर जोर दिया की राज्य एवं केंद्र सरकार की नीतियों को क्षेत्र में जन -जन तक पहुंचाए। बताये की जिस गति से राज्य एवं केंद्र में भाजपा सरकार विकास कर रही है वह अपने आप में अभूतपूर्व है।

समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर विकास की मुस्कान थिरक रही है। इस बार पुनः प्रदेश में सत्य, विकास एवं मोदी जी की जीत होगी। भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह नें बैठक की अध्यक्षता की। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी कमलावती सिंह अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
