- विनोद मिश्रा
बांदा। भाजपा की मीडिया कार्यशाला हुई। इसमें संदेश दिया गया की भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जो विचारधारा के लिए कार्य करती है। जहां एक साधारण कार्यकर्ता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री तक बन सकता है।

जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित मंडल मीडिया प्रभारी तथा मोर्चों के जिला मीडिया प्रभारियों को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट प्रशांत उमराव नें कहा की भाजपा बलदानियों की पार्टी है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान देश हमेशा याद रखेगा।

उन्होंने कहा कि मीडिया की संरचना मंडल स्तर तक की गई है। जिसका उद्देश्य हमारी पार्टी और हमारी सरकार द्वारा किए गए प्रमुख जनकल्याणकारी एवं राष्ट्र हितकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। सपा, बसपा के कुशासन से मुक्ति पाने के लिए प्रदेश की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है। हमें जनता के विश्वास पर खरा उतरना होगा। भाजपा ने जो मुद्दे उठाएं थे, उनको करके दिखाया है। यही हमारी वैचारिक प्रतिबद्धता दर्शाती है। उन्होंने कहा कि काम दमदार हैऔर ईमानदार सरकार है।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद की अध्यक्षता में आयोजित मीडिया कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित द्वारा किया गया। जबकि जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया।मीडिया कार्यशाला में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी मनीष सिंह पटेल,युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी आशीष पटेल, मंडल मीडिया प्रभारीयों में नरेश शुक्ला, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सुशील शर्मा, विद्यासागर पांडेय, सुरेंद्र सिंह , सुरेंद्र शिवहरे, संतोष त्रिपाठी, राजा सिंह मर्का, अरुण द्विवेदी, अखिल पटेल, रामकरण सिंह पैलानी, डॉक्टर मेवा लाल निषाद, राजा चौहान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
