- विनोद मिश्रा
बांदा। नौजवान पटेल यात्रा लेकर यहां जिला मुख्यालय पहुुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के कार्यक्रम में जिले की पटेल बिरादरी से उन्हें उपेक्षित सा कर दिया। मुश्किल से लाज बच पाई।पटेल यात्रा का उद्देश्य जातीय नजरिया और सपा के प्रति रुझान से था लेकिन में बदौसा, अतर्रा, बबेरू और तिंदवारी क्षेत्र की सभाओं में पटेल जातीय दृष्टिकोण से नजारा विपरीत था।

पटेल बिरादरी की भीड़ पटेल बाहुल्य विशेष क्षेत्र में भी खास नहीं दिखी। दर्शको के रूप में कुछ उपस्थिति जरूर रही।जबकि जिले में पटेल बिरादरी की संख्या काफी है। हाँ यादव,निषाद, मुस्लिम,वैश्य एवं अन्य पिछड़ी जातियाँ प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत समारोहों एवं सभाओं में रहीं।

सपा के वरिष्ठ नेता बृजभूषण यादव, महेंद्र सिंह गौतम, प्रदीप जडिया, हसन सिद्दकी की रणनीति एवं मेहनत का परिणाम रहा की प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम की मर्यादा जिले में काफी हद तक बच गई। नरैनी क्षेत्र से रालोद कार्यकताओं नें अपने इलाके के लोगों की भागेदारी कराई,अन्यथा अपने को मठाधीश और चुनावी टिकटार्थी मानने वाले मीडिया से नजरें छिपाते से दिखे।सपा का कुंवर परिवार तो कार्यक्रमो के हाशिये पर ही राजनीतिक कबड्डी खेलता सा नजर आया।

खैर यथार्थ का आईना दिखाना कम लोगों को पसंद आता है! इसलिए प्रदेश अध्यक्ष के संबोधन को बताते हैं। अपने हर कार्यक्रम में सपा प्रदेश अध्यक्ष नें भाजपा पर तानाशाही वाला शासन चलाने का आरोप लगाया। कहाकि भाजपा सिर्फ भगवान राम के चित्र का प्रयोग करती है चरित्र उन जैसा नहीं है। भाजपा व कांग्रेस छोटी-बड़ी बहन की तरह हैं। सपाइयों को मिलकर अब भाजपा को भगाने का काम करना है।

बुधवार को जिले की सीमा बदौसा कस्बे में सपाइयों ने यात्रा का स्वागत किया। यहां इंटर कालेजसपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम भाजपा पर मुखर रहे। उन्होंने कहा कि लखीमपुर में किसानों की आवाज कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। इस कांड में केंद्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्रा व यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को इस्तीफा देना चाहिए। दिवंगत किसान व अन्य को दो करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाया जाए। 2022 के विधानसभा चुनाव में आम जनता अपने मन की आवाज सुनकर भाजपा को प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

इस मौके पर पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह, अखिलेश कटियार, पूर्व प्रदेश सचिव कृष्णा पटेल, पार्षद देवेंद्र सिंह, चंद्रबली पटेल, जिलाध्यक्ष विजय करण यादव, पूर्व विधायक विशम्भर यादव,पूर्व महासचिव महेंद्र सिंह गौतम, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप जडिया, अमित सेठ भोलू, आदि मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
