City News Uttar Pradesh
रंजिश के चलते युवक की गला घोटकर हत्या, शव नाले में फेंका, डाग व फारेंसिक टीम से घटनास्थल की कराई गई जांच
उत्तर प्रदेश

रंजिश के चलते युवक की गला घोटकर हत्या, शव नाले में फेंका, डाग व फारेंसिक टीम से घटनास्थल की कराई गई जांच

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रंजिश के चलते युवक की गला घोटकर हत्या कर दी गई। शव को हत्यारों ने दूसरे गांव के बाहर नाले में फेंक गए। जांच में दिवंगत के गले में साफी या रस्सी से कसे जाने के चोट के निशान मिले हैं।

बिसंडा कस्बे के पेस्टा गांव निवासी धूम्मू पाल का 19 वर्षीय पुत्र मोतीलाल सोमवार शाम घर से खेतों की ओर जाने को कहकर निकला था। इसके बाद में उसकी किसी ने गला घोटकर हत्या कर दी। शव को पारा गांव के तिगुड़िया नाला नदी भुराने बाबा देवस्थान के पास फेंक दिया। देरशाम उसका शव खेतों की ओर से लौट रहे पारा बिहारी गांव के सुनील पटेल को नाले के पानी व कीचड़ में पड़ा मिला। वहीं गांव के लोगों की भीड़ लग गई। एसपी अभिनंदन, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ बबेरू व थाने की पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। डाग व फारेंसिक टीम से घटनास्थल की जांच कराई गई। जिसमें फारेंसिक टीम शव मिलने के स्थान के आसपास की मिट्टी आदि के नमूने लिए। जेब में कुछ कागज, फोटो व नंबरों से पुलिस ने शव की पहचान कराई। घटनास्थल के नजदीक किसी दूसरे की चप्पलें भी मिली हैं।

रंजिश के चलते युवक की गला घोटकर हत्या, शव नाले में फेंका, डाग व फारेंसिक टीम से घटनास्थल की कराई गई जांच
Due to enmity, the young man was strangled to death, the body was thrown in the drain, the investigation of the spot was done by dog ​​and forensic team.

पिता ने बताया कि वह अपनी ममेरी बहन रूपा के घर कर्वी जिला चित्रकूट में रहकर कुछ माह से खेती का काम करता था। चार दिन पहले वह घर आया था। आरोप लगाया कि दस दिन पहले पड़ोसी महिला ने फोनकर उससे गाली-गलौज की थी। जिसके चलते गांव लौटने के बाद उसका पड़ोसी से विवाद भी हुआ था। पड़ोसी ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। घटना की शाम महिला के नाती ने उसे फोन कर पहले बुलाया है। बाद में उसकी गला घोटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने पिता के आरोप के आधार पर पड़ोसी महिला के नाती को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस ने अभी पिता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया रंजिश के चलते हत्या किया जाना लग रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। शीघ्र घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : आयुक्त का नोडल अधिकारियों को सख्त आदेश, गरीबों का हक नहीं मारा जाना चाहिए…

City News Uttar Pradesh

पंचायत अध्यक्ष सुनील नें लगाई सदस्यता चौपाल : गौशाला का किया निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

Anita Murder Case in Ambedkaranagar : पति ने बताया मर्डर का रहस्य, बीमा की रकम पाने के लिए पति ने काटा था पत्‍नी का गला …

तिंदवारी कस्बे में चोर चुरा ले गये ट्रैक्टर एवं ट्राली: दहशत का माहौल

City News Uttar Pradesh

Russia Ukraine Crisis : भारतीय छात्रों का सुरक्षा कवच बना राष्ट्रीय ध्वज, स्वदेश लौटे बांदा के आलोक ने बताया- तिरंगा देख कुछ नहीं बोलती थी रूस की सेना

City News Uttar Pradesh

घर में घुसकर पड़ोसियों ने युवती से की छेड़खानी, विरोध करने पर पीटने का आरोप

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़