30 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
सपा का मिशन लोकसभा : संगठन मेँ बदलाव की बयार मेँ बांदा जिला भी शामिल !
उत्तर प्रदेश

सपा का मिशन लोकसभा : संगठन में बदलाव की बयार में बांदा जिला भी शामिल !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मिशन लोकसभा के लिये सपा नें भाजपा से मुकाबले के लिये संगठनात्मक बदलाव के लिये मंथन शुरू कर दिया हैं। इसमें जिला स्तर पर कमेटी भंग कर बदलाव होगा। बांदा जिला भी बदलाव की बयार लिस्ट मेँ हैं ! प्रदेश कमेटी मेँ युवा मुस्लिम चेहरा के रूप मेँ प्रोजेक्ट करने के तैयारी मेँ बांदा के हसन सिद्दीकके नाम की भी चर्चा हैं। यह अपनी व्यावहारिकता से हिंदू समुदाय मेँ भी लोक प्रिय हैं। वर्तमान मेँ प्रदेश मेँ पार्टी के खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रभारी हैं।

सपा का मिशन लोकसभा : संगठन मेँ बदलाव की बयार मेँ बांदा जिला भी शामिल !
SP’s Mission Lok Sabha: Banda district is also involved in the winds of change in the organization !

दरअसल प्रदेश से लेकर जिला स्तर पर संगठन में नए और संघर्षशील चेहरों को तवज्जो दी जाएगी। पार्टी ऐसे लोगों को जिले की कमान सौंपेगी, जिनकी छवि साफ होने के साथ ही जुझारू होगी। इस मुद्दे पर शीर्ष नेतृत्व बांदा जिले की स्थिति पर मंथन कर रहा है।


सपा में मई माह मेँ ही बड़ा संगठनात्मक फेरबदल होगा ! प्रदेश से लेकर जिला स्तर पर संगठन में नए और संघर्षशील चेहरों को तवज्जो मिलेगी। पार्टी ऐसे लोगों को जिले की कमान सौंपेगी, जिनकी छवि साफ होने के साथ ही जुझारू होगी। इस मुद्दे पर शीर्ष नेतृत्व बांदा जिले मेँ वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह गौतम, बृज भूषण सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान अली, प्रदीप जडिया पर भी मंथन हुआ है।

सपा का मिशन लोकसभा : संगठन मेँ बदलाव की बयार मेँ बांदा जिला भी शामिल !
SP’s Mission Lok Sabha: Banda district is also involved in the winds of change in the organization !

इस क्रम में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सभी महानगर अध्यक्षों एवं जिलाध्यक्षों से विधानसभा क्षेत्रवार हार के कारणों पर रिपोर्ट मांगी और सक्रिय सदस्यों की सूची भी तलब की। विधानसभा क्षेत्रवार आई रिपोर्ट पर शीर्ष नेतृत्व ने माह भर मंथन किया। इसके बाद प्रदेश कार्यालय से एक रिपोर्ट राष्ट्रीय कार्यालय को भी भेजी गई है। अब बदलाव की तैयारी है।

सपा का मिशन लोकसभा : संगठन मेँ बदलाव की बयार मेँ बांदा जिला भी शामिल !
SP’s Mission Lok Sabha: Banda district is also involved in the winds of change in the organization !

पार्टी सूत्रों का कहना है कि पहले फ्रंटल संगठनों की कमेटियों को भंग कर नए सिरे से गठन होगा। इसके बाद मुख्य कमेटी में भी बदलाव होंगे। शीर्ष नेतृत्व की रणनीति है कि लंबे समय से पार्टी में संघर्षशील रहने वाले युवाओं को आगे किया जाए। ताकि वे जनहित के मुद्दे को धमाकेदार तरीके से उठा सकें।

सदन में विधायक जनता की आवाज बनेंगे तो सड़क पर संगठन खड़ा रहेगा। ताकि वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत का ग्राफ बढ़ाया जा सके। अब जिलों में पुराने पैटर्न पर जिलाध्यक्षों का मनोनयन नहीं होगा। जिले की कमान सौंपने से पहले उसकी नेतृत्व क्षमता का आकलन किया जाएगा।

 

 

Politics News

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बहु चर्चित यौन शोषण कांड : आरोपी जेई के खिलाफ सीबीआई ने दाखिल किया आरोप पत्र, वर्ष 2020 से जेल में बंद है सिंचाई विभाग का जेई

City News Uttar Pradesh

Banda- होशियार-होशियार:” नये कमिश्नर हैं असली चौकीदार”!

City News Uttar Pradesh

ट्रेन से कटकर महिला की दर्दनाक मौत, पटरी किनारे मिला शव, इंटरनेट मीडिया के माध्यम से हुई पहचान

City News Uttar Pradesh

दलहनी फसलों में होगा जीनोम तकनीक का इस्तेमाल: बढ़ेगा उत्पादन

कैंसर से त्रस्त हलवाई ने की खुदकुशी, बेतवा एक्सप्रेस के आते ही पटरी पर लेटकर दी जान …

City News Uttar Pradesh

Banda- कर्ज के मर्ज ऩे एक व्यक्ति की जिंदगी लीला, लगाई फांसी…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़