27.2 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
ठंढ़े बस्ते में पड़ा करोड़ों के घोटाले का मामला गर्म : जांच टीम बांदा आकर समझ रही मर्म
उत्तर प्रदेश

ठंढ़े बस्ते में पड़ा करोड़ों के घोटाले का मामला गर्म : जांच टीम बांदा आकर समझ रही मर्म

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पीडब्लूडी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का मामला जो फाईलों में कैद था अब दिल्ली से आई जांच टीम उसके पन्ने पलटने लगी है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक दिल्ली की छह सदस्यीय स्पेशल टीम यहां कई विभागीय अधिकारियों और लेखाधिकारी के बयान लिये हैं। दस्तावेजों का परीक्षण शुरू हुआ जो सात दिन चलेगा।

ठंढ़े बस्ते में पड़ा करोड़ों के घोटाले का मामला गर्म : जांच टीम बांदा आकर समझ रही मर्म
The case of crores of scam lying in cold storage is hot: the investigation team is coming to Banda and understanding the heart

लंबे दौर की शिकायत के बाद पीडब्लूडी में करोड़ों रुपये के राजस्व क्षति और ठेकेदारों से अवैध वसूली का मामला ठंढ़े बस्ते से निकालकर गर्मा गया है। उधर, पिछले दिनों अधिशासी अधिकारी ने आईजीआरएस की शिकायत पर जवाब दिया था। घोटाले के लिए लेखाधिकारी को दोषी माना था। एक्सईएन की रिपोर्ट औऱ महालेखाकर के आदेश पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक दिल्ली की एक छह सदस्यों की विशेष टीम नें मुख्यालय आकर पत्रावलियां खंगालनी शुरू कर दी है।

ठंढ़े बस्ते में पड़ा करोड़ों के घोटाले का मामला गर्म : जांच टीम बांदा आकर समझ रही मर्म
The case of crores of scam lying in cold storage is hot: the investigation team is coming to Banda and understanding the heart

टीम ने विभागीय अधिकारियों सहित लेखाधिकारी के बयान दर्ज किए। दस्तावेजों का परीक्षण किया। टीम के एक सदस्य ने बताया कि जांच का काम सात दिन तक चलेगा। पत्रावलियों में अभी तक ऐसा कुछ नहीं मिला है, जिसमें भ्रष्टाचार प्रमाणित हो।
पिछले एक साल में किए गए भुगतान का परीक्षण किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता सुरेंद्र कुमार का कहना है कि लेखाकार विभाग की टीम पत्रावलियों का परीक्षण कर रही है। जल्द सही स्थिति सामने आएगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नशा तस्करी पर पुलिस का “बड़ा” प्रहार : गांजे की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

कड़ाके की ठंड ने बांदा को ‘जकड़ा’ : गलन से जनजीवन ठप, लोग घरों में हुए कैद

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी पर भारी मड़ौली खुर्द अवैध बालू खनन माफिया विवेक एवं संतोष ?प्रशासन खामोश ?

City News Uttar Pradesh

पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद के सपा में शामिल होने से बांदा एवं चित्रकूट में सियासत का पारा चढ़ा

Banda : मृत पक्षी से गांव में सनसनी, प्रशासन पहुंचा मौके पर…

City News Uttar Pradesh

Banda : दुकानदार बेखौफ, न रेट सूची न ही निर्माण की तारीख, हो रही बिक्री ! …

ब्रेकिंग न्यूज़