27.6 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : डीएम ने बैठक में दिए निर्देश, जहां ज्यादा केस मिलें वहां बनाया जाए कंटेनमेंट जोन …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । कोरोना का बढ़ता संक्रमण बहुत ही घातक साबित हो रहा है। विकास भवन स्थित कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के जहां ज्यादा मरीज मिलें, वहां तत्काल कंटेनमेंट जोन बनाया जाए। इसके साथ ही तत्काल प्रभाव से कोविड गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन कराया जाए। डीएम ने यह भी कहा कि आरआरटी टीमों की और आवश्यकता पड़े तो तत्काल उनका गठन किया जाए। आक्सीजन की कमी किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए।


बैठक में जिलाधिकारी को सीएमओ डा. एनडी शर्मा ने कोविड मामलों के बारे में जानकारी दी। बताया कि कुल 1125 केस एक्टिव हैं शहर में 06 आरआरटी टीमें एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 09 टीमें गठित की गई हैं। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि वर्तमान बढ़ते संक्रमण को देखते हुये और आरआरटी टीमें गठित की जाएं, जिन स्थानों पर केस ज्यादा निकल रहें, उन स्थानों को तत्काल कन्टेंमेन्ट जोन घोषित करते हुये कार्यवाही की जाये। कन्टेंमेन्ट जोन में कोविड की गाइडलाइन का पूर्णतः पालन किया जाये।

डीएम ने पोर्टल पर फीडिंग के संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया। कहा कि डीएसओ पोर्टल पर रैपिड एन्टीजन, आरटीपीसीआर एवं कान्टेक्ट ट्रेसिंग निरंतर प्रतिदिन दर्ज कराना सुनिश्चित करें, इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोई भी शिथिलता न बरती जाए। सीएमओ ने बताया कि एल-2 कोविड अस्पताल जिला चिकित्सालय में 200 आईसोलेशन बेड, जिनमें 15 आईसीयू बेड सम्मिलित है, को क्रियाशील करा दिया गया है। कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये जिला चिकित्सालय के पुरूष वार्ड एवं महिला वार्डो में कुल 48 बेड़ क्रियाशील है, सभी बेड़ आक्सीजन युक्त हैं। जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि एल-2 कोविड अस्पताल मानक के अनुरूप तैयार किया जाए। सुनिश्चित किया जाये कि सभी 200 बेड क्रियाशील रहें।

उन्होंने प्राचार्य राजकीय मेडिकल कालेज मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि आक्सीजन की उपलब्धता के संबंध में प्रतिदिन सूचना उपलब्ध कराएं। सुनिश्चित किया जाये कि आॅक्सीजन की कमी किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए, जो भी सिलेंडर खाली हो उन्हें तत्काल भरवाया जाए। बैठक में उपस्थित मेडिकल कालेज के चिकित्सक डा. सुनील कुमार आर्या द्वारा अवगत कराया गया कि एल-3 कोविड अस्पताल मेडिकल कालेज में कुल 320 आईसोलेशन बेड, 80 आईसीयू बेड एवं 110 वेन्टीलेटर क्रियाशील है। वर्तमान में 157 आईसोलेशन एवं 14 आईसीयू में मरीज भर्ती हैं, जिनका चिकित्सकों द्वारा निरन्तर उपचार किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि मेडिकल कालेज में जो भी आवश्यक उपकरण, लाॅजिस्टिक एवं सामग्री की जरूरत के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाए।

जिलाधिकारी ने सीडीओ को निर्देशित किया गया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार होम आईसोलेशन के मरीजों से दिन में दो बार इन्टीग्रेटेड कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर के माध्यम से बात की जाए। आवश्यकता पड़ने पर सेन्टर में और अधिक टीमें लगाई जाएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) एमपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र प्रताप चैहान, उपजिलाधिकारी सदर सुधीर कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनडी शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. यूबी सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एसके बघेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सर्विलांस अधिकारी डा. एमसी पाल, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, एम्बुलेंस प्रभारी डा. एसके सिन्हा, मेडिकल कालेज के चिकित्सक डा. दिलीप, डा. सुनील कुमार आर्या सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश की ‘तिरंगा यात्रा’ ने रचा ‘इतिहास’ : सड़को पर उमड़ा ‘जनसैलाब’

विधायक विशम्भर का हमला: ओवर लोडिंग के आगे प्रशासन नतमस्तक, सड़कों पर मौत !

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश द्वारा महाकुंभ तैयारी की समीक्षा: गंगा तटबंध का निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

राहुल गांधी का पीएम पर पलटवार: कहा- जांच के लिए जल्दी अडानी-अंबानी के पास सीबीआई और ईडी भेजिए

आधी रात सड़क पर उतरे एडीएम, 11 ओवरलोड मौरंग लदे वाहनों का किया चालान

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आई छात्रा की मौत, ग्रामीणों नें लगाया जाम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़