- विनोद मिश्रा
बांदा । मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह नें कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये जनता से अपील किया है की इलाज से अच्छा बचाव महत्पूर्ण है । अगर हम अपने को संक्रमण से बचा लें तो इलाज की जरूरत नहीं है। हम सब अपने आपको, परिवार को संक्रमण से बचाने के लिए हमेशा तत्पर रहे। यह बात मंडलायुक्त ने वह अधिकारियों के साथ कोविडके हालातो पर समीक्षा कर रहे थे।

मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जारी किए गए कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन सभी लोग करें। संक्रमण से बचाने का बहुत सरल रास्ता है। इसमें कोई पैसे नहीं खर्च होते। शारीरिक दूरी रखना, मास्क लगाना, भीड़ में न जाना, समय-समय पर हाथ को सैनिटाइज करना। सुबह-शाम दो बार भाप लेना, 10 बार भाप नाक से लें मुंह से निकाले। 10 बार मुंह से भाप लें और नाक से निकालें। काढ़ा पीएं, खूब पानी पिएं, प्राणायाम करें, सतर्कता ही बचाव है। लक्षण महसूस हो तो तुरंत जांच कराएं। रिपोर्ट का इंतजार किए बिना अपने आप को आइसोलेट कर लें। जिससे घर के अन्य सदस्य संक्रमित होने से बच सकें। घर के सदस्यों व अन्य सभी से दूरी बना लें। जब तक जांच रिपोर्ट न आ जाए। अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो डॉक्टर की राय के अनुसार इलाज कराएं। मंडलायुक्त ने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय बांदा को कहा गया है कि जिला चिकित्सालय में सुबह 10 से शाम सात बजे तक कोविड-19 की जांच की जाए। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि कोविड-19 के लक्षण महसूस हो रहें हों तो वह अपनी जांच जरूर कराएं। उन्हें कोई कठिनाई है तो तत्काल जिले में कोविड-19 जो 24 घंटे संचालित हैं पर संपर्क करें।बांदा कंट्रोल रूम नंबर 98388 21161, 8005192743,के अलावा महोबा कंट्रोल रूम नंबर 8005193286 व 8736896432,हमीरपुर 8299782347,चित्रकूट 89578 67345 व 8299387054 से संपर्क करें।

समस्या का समाधान नहीं होने पर कमिश्नर के मोबाइल नंबर पर फोन किया जा सकता है। उन्होंने अपना नंबर 9454417497 जारी करते हुए मंडल स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर 7307309573, 7307367098 पर भी संपर्क करने की अपील की है। कहा कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण का कार्य चल रहा है। मंडलायुक्त ने अपील की है कि सभी लोग टीका लगवा लें।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
