- विनोद मिश्रा
बांदा। भाजपा की बिसंडा मंडल कार्य समिति की बैठक हुई। इसमें आगामी आसन्न विधान सभा चुनाव में जीत की रणनीति का पाठ पढ़ाया गया।

बैठक को संबोधित करते हुये क्षेत्रीय सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ता अन्य दलों की अपेक्षा अधिक विवेकशील,कर्मठ एवं क्रियाशील हैं। हमें बूथ स्तर तक कमेटियों को औऱ अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य और अपनी सरकार की योजनाओ के क्रियान्वन की जानकारी देना है।

विधायक नें कहा कि विकास योजनाओ की लंबी फेहरिस्त है। औऱ हमनें इस दिशा में क्षेत्र के विकास कामयाबी का उच्च मुकाम हासिल किया है। वैसे भी विकास कार्य सतत चलने वाली प्रक्रिया है। हमारी सरकार औऱ हमारा यही प्रयास है कि इसमे सतत निरिंतरता बनी रहे। कोरोना काल से हम काफी ऊबर चुके है। इस आफत काल में भी कार्यकर्ताओ नें धैर्य नहीं खोया। जनसेवा करते रहे।

मंडल कार्य समिति को जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, जिला महामंत्री कल्लू राजपूत, मंडल अध्यक्ष आदि नें भी संबोधित कर विधानसभा चुनाव में चुनावी जीत की पार्टी रणनीति से अवगत कराया। सभी वक्ताओं नें पार्टी नीतियों के प्रचार एवं संगठन को बूथ स्तर पर सर्वाधिक स्तर पर मजबूत होनें पर जोर दिया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
