City News Uttar Pradesh
डीएम आनंद की पहल: संपूर्ण समाधान दिवस आयोजन हो सफल !
उत्तर प्रदेश

डीएम आनंद की पहल: संपूर्ण समाधान दिवस आयोजन हो सफल ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम आनंद सिंह संपूर्ण समाधान दिवस की सार्थकता को कामयाब बनाने की औऱ दृढ़ संकल्पित हैं। अब तहसील दिवसों का स्वरूप संपूर्ण समाधान दिवस के रूप में बदला-बदला नजर आता हैं। इसका कारण भी है? वह कारण क्या है हम बताते हैं, डीएम आनंद नें क्या कमाल किया है कि जिस विभाग से संबंधित जनता की समस्या होती है उसके निराकरण में अधिकारी रुचि लेने लगे हैं। रुचि न लेने वालों के खिलाफ डीएम की कार्यवाई की हिदायत हैं। अधिकारी यह समझतें हैं कि ढिलाई हुई तो कार्य वाई हुई।


दरअसल पहले जो तहसील दिवस होते थे वह अनुउपयोगी साबित होनें लगे थे। फरियादियों की समस्या का निस्तारण उद्देश्य के अनुरूप नहीं होता था। इसलिए तहसील दिवसों का आयोजन भी शासन की ओर से बन्द कर दिया गया।


योगी सरकार नें इस आयोजन को संपूर्ण समाधान दिवस के रूप में पुनः शुरू किया, ताकि जनसमस्याओं का शुचिता के साथ निपटारा हो। इस मूल मंत्र को कामयाब बनाने की डीएम आनंद सिंह नें ठान ली हैं। शासन की मंशा को कामयाब बनाने के लिये उन्होंनें विभागीय अधिकारियों को सख्त हिदायत दे रखी हैं।


इसी क्रम में शनिवार को सदर तहसील का मुख्य समाधान दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में परवान चढ़ा। डीएम आनंद सिंह नें फरियादियों की समस्याएं तल्लीनता से सुनी। जिन विभागों की समस्या थी वहां संबंधित अधिकारी को तत्काल निदान कराने के निर्देश दिए। कहा कि अगले दिवस पर जनसमस्याओं की स्थिति क्या हैं उसकी मानीटरिंग भी होगी।

डीएम आनंद की पहल: संपूर्ण समाधान दिवस आयोजन हो सफल !
संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, बिजली, पुलिस, जल संस्थान,कृषि, सिंचाई आदि से संबंधित समस्याएं आई। इनमें पांच का मौके पर ही निस्तारण हुआ। शेष संबंधित विभागों को संदर्भित की गई। इस अवसर पर प्रशासनिक, पुलिस एवं अन्य सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी: फिक्स हो गई कोरोना टेस्टिंग रेट, 250 रुपये में होगी रैपिट एंटीजेन जांच

City News Uttar Pradesh

बांदा की सियासत में गरमाहट: कांग्रेस के ‘संगठन सृजन’ अभियान से बढ़ी भाजपा की धड़कनें !

City News Uttar Pradesh

यूपी : 12 प्रस्तावों पर योगी कैबिनेट की मुहर, चित्रकूटधाम व विंध्यधाम विकास परिषद को मिली मंजूरी …

बाबूलाल और कालु कुंआ चौराहा बनेंगे मनभावन : डीएम दुर्गा नें किया स्थलीय निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

रोडवेज में 350 महिला परिचालक ने ‘संभाली’ कमान: पुरुषों का ‘गढ़’ टूटा

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित के सख्त तेवर से कपकपी: निरीक्षण के दौरान लापरवाही पर चेतावनी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़