28.8 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
बरसाने की होली को मात देती है बुंदेलखंड की “लट्ठमार दिवाली, ढोल की थाप पर होता है वार
उत्तर प्रदेश

बरसाने की होली को मात देती है बुंदेलखंड की ‘लट्ठमार दिवाली’ : ढोल की थाप पर होता है वार

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। बरसाने की लट्ठमार होली तो आपने देखी और सुनी होगी, लेकिन बुंदेलखंड इलाके की लट्ठमार दिवाली भी कम मशहूर नहीं है। बुंदेलखंड के जनपद बांदा, चित्रकूट, महोबा हमीरपुर, जालौन में परंपरागत लट्ठमार दिवाली होती है। बुंदेलखंड परंपराओं और संस्कृति का इंद्रधनुष सहेजे है।

बरसाने की होली को मात देती है बुंदेलखंड की “लट्ठमार दिवाली, ढोल की थाप पर होता है वार

बुंदेलखंड के कई इलाकों में मनाई जाने वाली ये ‘लट्ठ मार’ दिवाली काफी रोमांचक होती है। इसमें ढोलक की थाप पर थिरकते जिस्म के साथ लाठियों का अचूक वार करते हुए युद्ध कला को दर्शाने वाले नृत्य को देख कर लोग दांतों तले अंगुलियां दबाने पर मजबूर हो जाते हैं। दिवारी नृत्य करते युवाओं के पैंतरे देखकर ऐसा लगता है मानों वो दिवाली मनाने नहीं बल्कि युद्ध का मैदान जीतने निकले हों।

दीपावली की परीवा को दीवारी नृत्य में चटकी लाठियां: लोगों की जुटी भीड़

बुंदेलखंड का ‘दिवारी लोक नृत्य’ गोवधन पर्वत से भी संबंध रखता है। द्वापर युग में श्रीकृष्ण ने जब गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठा कर ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाया था, तब ब्रजवासियों ने खुश होकर यह दिवारी नृत्य कर श्रीकृष्ण की इंद्र पर विजय का जश्न मनाया। ब्रज के ग्वालों ने इसे दुश्मन को परास्त करने की सबसे अच्छी कला माना।

दीपावली की परीवा को दीवारी नृत्य में चटकी लाठियां: लोगों की जुटी भीड़

बुंदेलखंड में धनतेरस से लेकर दिवाली की दूज तक गांव-गांव में दिवारी नृत्य खेलते नौजवानों की टोलियां घूमती रहती हैं। दिवारी देखने के लिए सैकड़ों की भीड़ जुटती है। दिवारी खेलने वाले लोग इस कला को श्रीकृष्ण द्वारा ग्वालों को सिखाई गई आत्मरक्षा की कला मानते हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विभाजन से विभीषिका पर भाजपा का जुलूस एवं गोष्ठी: वक्ताओं नें उकेरा दर्द

सीएम योगी का गुरुवार को बांदा और चित्रकूट दौरा: तेरहवीं संस्कार में होंगे शामिल, अधिकारियों में बढ़ी हलचल

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश सिंह के निर्देश : सचिवालयों में बैठना सुनिश्चित करें अधिकारी व कर्मचारी

City News Uttar Pradesh

नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत : फंदे से लटका मिला शव, एक साल पहले ही हुई थी शादी

City News Uttar Pradesh

महा कुंभ पर विशेष : प्रयागराज जानें आने वाली सभी ट्रेनों का ठहराव बढ़ा

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड : बांदा में मनाई गई “लट्ठमार दिवाली”, ढोल की थाप पर लाठियों का अचूक वार …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़