
- शरद मिश्रा
बांदा। केंद्रीय बजट पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इसे निराशावादी और क्षेत्र के विकास के प्रति उपेक्षात्मक बजट बताया। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि बुंदेलखंड के किसान आज भी दैविक वर्षा पर निर्भर हैं, जबकि युवा रोजगार की तलाश में अन्य प्रांतों में पलायन करने को मजबूर हैं।

राजेश दीक्षित ने कहा कि वर्तमान बजट में महंगाई चरम सीमा पर है, लेकिन आम जनता और कुशल गृहणियों को किसी प्रकार की राहत प्रदान नहीं की गई। इसके विपरीत, उन प्रदेशों को भारी धनराशि मुहैया कराई गई है, जो केंद्र सरकार के सहयोगी हैं या जिन प्रदेशों में चुनाव आने वाले हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बुंदेलखंड में विकास की असमानता और सरकारी नीतियों में उपेक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने केंद्र सरकार से क्षेत्रीय विकास, सिंचाई, उद्योग और रोजगार के अवसरों पर ठोस कदम उठाने की मांग की। कहा “इस बजट ने बुंदेलखंड के लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है”। हम इसे कड़े शब्दों में निराशाजनक और अस्वीकार्य मानते हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
