- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला परिषद कृषि महाविद्यालय के छात्र पंकज नें लखनऊ यूथ सम्मेलन में अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेर दिया।उसका चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिये हुआ। उसकी वापसी पर यहां छात्रों नें जोरदार स्वागत कर माहौल को बल्ले -बल्ले कर दिया।

अवगत हो कि लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल विश्विद्यालय में खेल मंत्रालय के निर्देश पर युवा कल्याण विभाग ने यूथ 20 कांसेल्टेशन हेल्थ वेलविलिंग एण्ड स्पोर्ट्स एजेंडा फॉर यूथ विषय पर जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया था। इस सम्मेलन में ज़िले का प्रतिनिधित्व ज़िला परिषद् कृषि महाविद्यालय के बीएससी प्रथम सेमेस्टर के छात्र पंकज कुमार ने किया।
कार्यक्रम का उदघाटन प्रदेश के अपर मुख्य सचिव, युवा कल्याण विभाग नवनीत सहगल एवं कुलपति किंग जॉर्ज मेडिकल विश्विद्यालय विपिन पुरी ने किया। इस जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में पंकज कुमार का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।

यूथ कांसेल्टेशन में मानसिक स्वास्थ्य खेल से होने वाली चोटों से संबंधित स्वास्थ खेल के विभिन्न आयामों पर चर्चा, योग एवं आयोर्वेद से सम्बन्धित अन्य विषयों पर दो दिवसीय विचार विमर्श हुआ। जिसमें विशेषज्ञों ने अपनी अपनी बात रखी। युवाओं से संवाद किया। सम्मेलन के आयोजकों ने छात्र को प्रशस्ति पत्र एवं नक़द इनाम देकर सम्मानित किया। सोमवार को बांदा पहुंचने पर महाविद्यालाय में छात्र का स्वागत किया गया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
