
- शरद मिश्रा
बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद इन दिनों अपनी तिंदवारी विधानसभा में पूरी तरह एक्टिव मोड में हैं। विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत मंत्री जी गांव, गली गली पहुंच रहे हैं। कल बड़ोखर मंडल में उनका काफिला पहुंचा तो कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
मंत्री रामकेश निषाद ने बड़ोखर मंडल में प्रबुद्धजनों, बूथ कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों से सीधी मुलाकात की। खाट पर बैठकर चाय की चुस्की के साथ योजनाओं का हिसाब दिया। बोले कि जनता से सीधा संवाद ही डबल इंजन सरकार की असली कार्यशैली है। “एसी कमरों में बैठकर सरकार नहीं चलती। जमीन पर उतरकर जनता का दर्द सुनना पड़ता” है। जनसंवाद के दौरान मंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं गिनाईं। उज्ज्वला, आवास, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड से लेकर हर घर नल योजना तक का ब्योरा दिया।
कहा कि हमारा संकल्प साफ है। हर घर तक योजना पहुंचे और हर व्यक्ति को सम्मान मिले। इसी संकल्प को और मजबूती देने के लिए हम आपके बीच आए हैं। सियासी जानकार मंत्री के इस अभियान को 2027 की तैयारी से जोड़कर देख रहे हैं। तिंदवारी में लगातार सक्रियता, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से मिलना, प्रबुद्ध वर्ग को साधना। साफ है कि रामकेश निषाद कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। बड़ोखर मंडल के दौरे ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है।
अपने संबोधन में मंत्री ने तीन शब्दों पर सबसे ज्यादा जोर दिया। सेवा, सुशासन और समर्पण। बोले कि यही भाजपा की पहचान है और इसी रास्ते पर चलकर हम जनता का भरोसा जीतेंगे। फिलहाल रामकेश निषाद का यह जनसंपर्क अभियान तिंदवारी की सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव की चौपाल तक सरकार पहुंच रही है और मंत्री जी खुद फील्ड में उतरकर डबल इंजन का मतलब समझा रहे हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
