30.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव : मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न व हत्या का लगाया आरोप
उत्तर प्रदेश

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव : मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न व हत्या का लगाया आरोप

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विवाहिता का संदिग्ध हालात में शव फंदे से लटका मिला। खेत से लौटी सास और ननद ने देखा तो परिजनों को जानकारी दी। मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। कमासिन थाना क्षेत्र के दादौं गांव निवासी पूनम यादव का घर के कमरे में साड़ी के फंदे में लटका मिला। खेत से सास सीमा और ननद मोती लौटीं तो मकान का मुख्य दरवाजा बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर गईं तो पूनम का शव लटक रहा था।

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव :  मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न व हत्या का लगाया आरोप
Married woman’s dead body found hanging: maternal side alleges dowry harassment and murder

ससुर होरीलाल ने बताया कि वह घटना के समय छोटे पुत्र शिवकुमार के साथ दिल्ली में थे। पूनम का पति अनिल यादव वापी गुजरात में कमाता है। वह एक सप्ताह पहले ही गांव से वापी गया था। घर में किसी से कोई विवाद नहीं हुआ। उधर, चित्रकूट के सरधुवा थाना क्षेत्र के चिल्ली गांव से आए पूनम के ताऊ दिनेश ने बताया कि जून 2023 में शादी हुई थी। उन्होंने ससुरालियों पर दहेज के लिए मारपीट कर फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। कमासिन थानाध्यक्ष जयचंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। नायब तहसीलदार संतोष कुमार व सीओ राजवीर सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हाई कोर्ट के आदेश दरकिनार : तालाबों के भीटों पर अवैध कब्जे बरकरार

City News Uttar Pradesh

बांदा की गवाईन नदी को सदा नीरा बनाने का चलेगा जन अभियान: डॉ० संजय सिंह

City News Uttar Pradesh

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक जीतू का कारगर सुझाव: ऐसे जल्दी बन सकता है बुंदेलखंड राज्य

प्रतिनिधि अंकित का बढ़ायेगें नगर की ‘शान’ : फुटपाथ निर्माण से ‘संवरेगा’ का शहर

उद्यमी योजना पर सवाल: लाभार्थी युवाओं द्वारा ‘सरकारी ‘धन’ का दुरुपयोग !

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार दिव्यांगों को देगी बड़ा तोहफा : हर महीने मिलेगी 1500 रुपये पेंशन

ब्रेकिंग न्यूज़